Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, Jun 23, 2026 | New Delhi
Health

चेहरा गोरा करने के लिए इन फ्रूट का करें इस्तेमाल, पिंपल और डेड स्किन को कहें गुड बाय

February 16, 2023 Simran Khan 1 min read
Skin Glowing Tips

Skin Glowing Tips: चमकदार गोरा चेहरा आज के समय में किसे नहीं पसंद, हर कोई व्यक्ति यही चाहता है कि उसकी स्किन चमकदार और सभी स्किन प्रॉब्लम से फ्री हो. अगर आपकी स्किन यानी आपका चेहरा पिंपल फ्री, झुर्रियां फ्री और साथ-साथ गोरा और चमकदार होता है तो आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं.

आजकल का खानपान और प्रदूषण हमारे चेहरे को डल और हमारी चेहरे की चमक कहीं ना कहीं खो देता है, जिसके कारण आपकी चमकदार ग्लोइंग स्किन की जगह काला चेहरा और पिंपल्स, झुर्रियां जैसी समस्या आती है. इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे फ्रूट्स जिसका फेस पैक इस्तेमाल करके आप अपनी त्वचा गोरी के साथ-साथ पिंपल फ्री और डेड स्किन फ्री कर सकते हैं.

ये फ्रूट्स है फेस के लिए खास

अगर आप भी अपना गोरा और चमकदार चेहरा चाहते हैं तो आप इन सभी फ्रूट्स पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं यह फ्रूट पैक आसानी से आप घर पर ही मौजूदा फ्रूट से बना सकते हैं.

अमरूद और केले का फेस पैक

आमतौर पर आप सभी केला और अमरूद खाना पसंद करते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही अमरूद और केला अगर आप अपने चेहरे पर लगाएंगे तो ये फेस पैक किसी रामबाड़ इलाज से कम नहीं है क्योंकि केले में मौजूदा Vitamin A, Viamin C और विटामिन B 6 की मात्रा आपके चेहरे को हाइड्रेट और साथ ही साथ चमकदार बनाने में मदद करती है, वही अमरूद में मौजूदा तत्व आपके चेहरे को चमकदार और शाइनी बनाने में मदद करता है.

कैसे बनाएं अमरूद और केले का फेस पैक?

अमरूद और केले के फेस पैक को आप घर में ही बड़े आसानी से बना सकते हैं इसके लिए आपको एक केला और एक अमरुद चाहिए होगा. सबसे पहले आप अमरुद को काटकर उसके अंदर के सभी बीज निकाल दें. उसके बाद केले और अमरूद को अच्छी तरह से मिक्सी में पीस लें और उसमें शहद और दही मिलाकर इसका पेस्ट बना ले. इस पेस्ट को आप कम से कम 30 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाएं उसके बाद अपना चेहरा पानी से धो दें. ये फेस पैक एक तरह से आपके फेस की क्लीनिंग का काम करेगा.

• मिक्स फ्रूट्स फेस पैक

अगर आप मिक्स फ्रूट का फेस पैक बनाएंगे जिसमें स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, कीवी, तरबूज आदि जैसे फ्रूट मौजूद होंगे इससे आपके चेहरे की रंगत और चमक बढ़ जायेगी, इसी के साथ साथ हो रहे पिंपल्स और बाकी के अन्य प्रॉब्लम से आप निजात पा सकते हैं.

इस मिक्स फ्रूट पैक को बनाने के लिए पहले सभी फ्रूट्स को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें उसके बाद उसको मिक्सर में मिक्स होने के लिए डाल दें और उसका एक गाढ़ा पेस्ट बना लें, उसके बाद आप इसे अपने चेहरे पर 20 से 30 मिनट के लिए लगा सकते हैं और फिर आप अपना चेहरा धो लें. यह नुस्खा हफ्ते में एक बार जरूर अपनाएं और इसका असर आप लगभग 1 महीने में देख पाएंगे.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join