Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Health

चीन में फैल रहा न्यू वायरस भारत के लिए हो सकता है कितना खतरनाक, जानिए इस रिपोर्ट में

November 29, 2023 Sneha 1 min read
China Respiratory Illness

China Respiratory Illness: कोविड 19 के बाद से अब चीन में एक और नया वायरस फैलता हुआ देखा जा रहा है. जिसका शिकार ज्यादा तौर पर बच्चें हो रहे है. बताया जा रहा है, कि इस वायरस में बहुत तरह के बैक्टीरिया शामिल है. जिनमें मुख्य रूप से इन्फलूंएजा और निमोनिया के बैक्टी​रिया ज्यादा देखे जा रहे है. बतादें, कि ये बीमारी बहुत ही ज्यादा तेजी से फैल रही है जिसने अन्य देशों को भी चिंता में डाल दिया है. बतादें, कि बच्चों समेत अब ये वायरस बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं में भी अब ये वायरस फैल रहा है. जिसके चलते अब अस्पतालो में जगह की कमी भी होने लगी है. आपको बतादें कि ये एक सांस संबधी बीमारी है. जिसमें बच्चों को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आज के इस ब्लॉग में हम आपको इससे जुड़ी सारी जानकारी के बारें में बतानें के लिए जा रहे है.

एक रिपेार्ट से ये पता चला है, कि चीन में जो बीमारी इस समय बहुत ज्यादा तेजी से फैल रही है, उसका पहला मामला चीन में 13 नवंबर को देखनें को मिला था. जिसमें कि अब अस्पतालों के बाहर भीड़ लग चुकी है. सबसे पहले इस बीमारी ने चीन के उत्तरी पूर्वी इलाकों में लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू किया था. जिसमें बेहद जल्द ही वृद्धि देखनें को मिल गई है. इस बीमारी के शिकार हो रहे लोगों में ज्यादातर बच्चें शामिल है. ऐसे में दुनिया भर में चीन में फैल रही इस बीमारी को लेकर के हल चल मच गई है. रिपोर्ट में कई लोगों का कहना है, कि ये बीमारी भी कोविड 19 की तरह से खतरनाक बीमारी है. वहीं चीन के स्वास्थय मंत्रालय से जारी हुई जानकारी में ये सामने आया है, कि ये बीमारी कोविड 19 की तरह से नही फैल रही है. साथ ही ये एक सांस सबंधी बीमारी है. जो कि इस समय इन्फलूंएजा और निमोनिया समेत कई अन्य बैक्टीरिया के चलते फैल रही है. वहीं इस बीमारी को लेकर के अब विश्व स्वास्थय संगठन ने जानकारी दी है, कि ये एक आम संक्रमण है, जो कि इस समय निमोनिया और इन्फलूएंजा के बैक्टीरिया के चलते फैल रही है. ऐसे में ये संक्रमण ज्यादा खतरनाक नही है. साथ ही ये बीमारी ज्यादा तौर पर छोटे बच्चें में ही फैल रही है. जिनमें इम्यून सिस्टम पूरी तरह से विकसित नही हो पाता है.

इस बीमारी के लक्षणों के बारें में अगर बात करें, तो इसमें बच्चों को सांस लेने में परेशानी, नाक बहना, निमोनिया और गले में खासी जैसे लक्षण देखनें को मिलते है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join