Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Apr 30, 2026 | New Delhi
World

इमरान खान को गिरफ्तार करने में क्यो जुटी पुलिस।क्या हैं पूरा मामला।।

March 15, 2023 Megha Jain 1 min read
imran

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी सरकार के लिए नाक का सवाल बन गई है। यही वजह है कि अब पाकिस्तानी पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए बल प्रयोग करने से भी गुरेज नहीं कर रही है। मंगलवार शाम में पाकिस्तान पुलिस ने इमरान खान को गिरफ्तार करने की कोशिक की तो इमरान के समर्थकों और पुलिस में भिड़ंत हो गई। हालांकि पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार नहीं कर सकी। बुधवार सुबह छह बजे से फिर से इमरान समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई है। पुलिस, इमरान समर्थकों पर आंसू गैस के गोले छोड़े रही है। वहीं इमरान समर्थकों की तरफ से पुलिस पर पथराव किया जा रहा है। 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार छोड़ी। खान के समर्थक उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची इस्लामाबाद पुलिस का विरोध करने एकत्र हुए थे।

भारी संख्या में पुलिस के जवानों ने इमरान खान के लाहौर स्थित घर को घेर लिया है। बता दें कि तोशाखाना मामले में इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है और काफी कोशिशों के बाद भी इस्लामाबाद पुलिस इमरान को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

आखिर क्या है तोशाखाना मामला, कैसे फंसे पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान 

पाकिस्तान के कानून के अनुसार किसी विदेशी राज्य के गणमान्य व्यक्तियों से प्राप्त कोई भी उपहार स्टेट डिपॉजिटरी यानी तोशाखाना में रखना होता है. अगर राज्य का मुखिया उपहार को अपने पास रखना चाहता है तो उसके लिए उसे इसके मूल्य के बराबर राशि का भुगतान करना होगा. यह एक नीलामी की प्रक्रिया के जरिए तय किया जाता है. ये उपहार या तो तोशाखाना में जमा रहते हैं या नीलाम किए जा सकते हैं और इसके माध्यम से अर्जित धन को राष्ट्रीय खजाने में जमा किया जाता है. 2018 में सत्ता में आए इमरान खान को आधिकारिक यात्राओं के दौरान करीब 14 करोड़ रुपए के 58 उपहार मिले थे. इन महंगे उपहारों को तोशाखाना में जमा किया गया था. बाद में इमरान खान ने इन्हें तोशखाने से सस्ते दाम पर खरीद लिया और फिर महंगे दाम पर बाजार में बेच दिया. इस पूरी प्रक्रिया के लिए उन्होंने सरकारी कानून में बदलाव भी किए.

झड़प में हुए कई घायल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारी संख्या में पुलिस के जवानों ने इमरान खान के लाहौर स्थित घर को घेर लिया है। बता दें कि तोशाखाना मामले में इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है और काफी कोशिशों के बाद भी इस्लामाबाद पुलिस इमरान को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। यही वजह है कि अब पाकिस्तान पुलिस बल प्रयोग कर रही है। पुलिस और इमरान समर्थकों में जारी झड़प में दोनों तरफ से कई लोगों के घायल होने की खबर है।  

इमरान खान ने जारी किया वीडियो मैसेज

इससे पहले मंगलवार शाम में इस्लामाबाद पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची थी। जिस पर इमरान खान ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आ गई है और वह मुझे जेल में डालना चाहते हैं। अगर मुझे कुछ हुआ तो  आपको यह साबित करना है कि यह देश इमरान खान के बिना भी संघर्ष करता रहेगा। बुधवार सुबह को भी इमरान खान ने एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनकी गिरफ्तारी नवाज शरीफ के खिलाफ सारे मामले खत्म करने का लंदन प्लान है।
इमरान खान ने कहा कि यह लंदन प्लान का हिस्सा है, जिसमें एक समझौता हुआ है। इसके तहत इमरान खान को जेल भेजने, पीटीआई को खत्म करने और नवाज शरीफ के खिलाफ सारे मामले खत्म करने की तैयारी है। इमरान ने कहा कि जब वह कह चुके हैं कि वह 18 मार्च को कोर्ट में पेश हो जाएंगे तो फिर लोगों पर हमला करने का क्या मतलब है। 

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join