Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Jun 06, 2026 | New Delhi
Health

इन तरीकों से अपनी बॉडी में बढ़ाए डोपामाइन का लेवल,जानिए पूरी डीटेल्स

December 11, 2023 Sneha 1 min read
सर्दियों के लिए बेस्ट जगह 4

Dopamine Hormone: अक्सर हमारें जीवन में बहुत सी बार ऐसा होता है, कि हम ना चाहते हुए भी उदास से हो जाते है. जिसमें कि हमारे पास उदास रहने की कोई पुक्ता वजह भी मौजुद नही होती है. वहीं कई बार बहुत से काम होने के बाद भी हमारा काम करने को मन नही करता है और हम थकावट को महसूस करते है. परंतु हम ये जान ही नही पाते है, कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. दरअसल, हमारे शरीर के अंदर एक हार्मेन पाया जाता है, जिसका नाम होता है डोपामाइन. आमतौर पर इसे खुशियों का हार्मोन भी कहा जाता है. आपको बतादें, कि यदि हमारे शरीर में इस हार्मोन का स्तर घट जाता है, तो इससे हम काफी उदास फील कर सकते है. साथ ही हमारा मूड बेवजह ही खराब रहने लग जाता है. हमारी काम करने की क्षमता को भी ये कम कर देता है.

डोपामाइन हार्मोन

दरअसल, हमारे शरीर के अंदर बहुत तरीके के हार्मोन पाए जाते है. जिसमें एक है डोपामाइन. आपको बतादें, कि ये हार्मोन पूरी तरह से हमारी खुशियों से जुड़ा हुआ होता है. डोपामाइन लेवल अगर हमारी बॉडी में काफी अच्छे स्तर पर हो तो इंसान खुदको काफी बेहतर, एक्टिव और मोटिवेट महसूस करने लगता है. इसके साथ ही वह हर काम को पूरी लगन और मन के साथ करता है. जिससे काम भी अच्छे हो जाते है. वहीं अगर बॉडी के अंदर इसका स्तर नीचे गिर जाता है, तो इंसान काफी ज्यादा थकान, उदास और ब्लू महसूस करता है. ऐसे में अगर आप भी बहुत सी बार ऐसा महसूस करते है, तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको इसका लेवल बढ़ानें के लिए कुछ उपायों के बारें में बतानें के लिए जा रहे है.

डोपामाइन का स्तर बढ़ाने के लिए करें ये चीजें

एक्सरसाइज रोजाना करें

अगर आप चाहते है, कि आप पूरी तरह से एक्टिव रहे और खुश रह पांए. तो ऐसे में ये बेहद जरूरी है, कि आपको रोजाना आधे से एक घंटे के लिए एक्सरसाइज जरूर करनी चा​हिए. डोपामाइन का स्तर बढ़ाने के लिए आपको थोड़ी देर रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए.

दोस्तों के साथ वक्त बितांए

डोपामाइन का लेवल बॉडी में बढ़ाने के लिए आपको उन लोगों के साथ में टाइम बिताना चाहिए जिनके साथ खुल कर के अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सके. ऐसे में आप अपने परिवार और अपने दोस्तों के साथ भी अपना समय बिता सकते है.

वॉक जरूर करें

बैड हार्मोन रिलीज करने के लिए जरूरी है, कि आप रोजाना थोड़ी देर वॉक जरूर करें. इससे आप अपने साथ में वक्त भी बिता सकेंगे और साथ ही में आपका डोपामाइन स्तर भी आपके शरीर में बढ़ना शुरू हो जाएगा.

पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें

जब भी आप अपने आपको उदास या ब्लू ​फील करें, तो ऐसे में आपको अच्छा खाना खा लेना चाहिए. लेकिन इसके साथ ही अगर आप चाहते है, कि आपके शरीर से कभी भी डोपामाइन का स्तर नीचे ही ना गिरे तो उसके लिए जरूरी है पोषक तत्वों से भरपूर डाइट. अगर आप ऐसा खाना खातें है, जिसमें सभी जरूरी पोषक तत्व मौजुद होते है, तो आपकी बॉडी में डोपामाइन का स्तर कभी भी नीचे नही गिरेगा.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join