Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 16, 2026 | New Delhi
Health

इन टिप्स की मदद से सुखी खांसी को करें बाय बाय, जानिए डिटेल्स

July 31, 2023 Sneha 1 min read
ciyg

जैसा की हम सभी लोग जानते है की बारिश के मौसम में हमें गर्मी से निजात मिल जाती है लेकिन ये मौसम अपने साथ बहुत तरीके की बिमारियों को लेकर के आता है. ये एक ऐसा मौसम है जिसमें हम लोग काफी तेजी से बीमार हो जाते है. इसके साथ ही आपको बतादें की मानसुन के सीजन में बहुत तरीके के संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता है जो की हमारी सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसान दायक हो सकता है. बारिश के मौसम में लोगों केा खांसी और जुखाम होना एक आम समस्या है लेकिन ये समस्या काफी दिक्कत देती है. अगर आप भी हाल ही में खांसी और जुखाम से परेशान है तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसे ही टिप्स के बारें में जिनकी मदद से आप खांसी और जुखाम से निजात पा सकते है. तो चलिए जानते है इनके बारें में.

शहद

बतादें की अगर आप खांसी से परेशान है तो इसमें आपको शहद खाने से काफी फायदा हो सकता है. क्यांेकि शहद के अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों को पाया जाता है जिससे की आपके गले के अंदर की खराश को कम किया जा सकता ह. तो अगर आप अपनी सुखी खांसी को दूर करना चाहते है तो इसके लिए गर्म पानी में शहद को मिलाकर के पीना चाहिए.

लहसुन

बतादें की लहसुन के अंदर एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल के साथ ही एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों को पाया जाता है जिससे की आसानी से आपकी खांसी जा सकती है. बतादें की इसे खांसी के लिए बहुत ही प्रभावी भी माना जाता है. इसके साथ ही इससे आपके शरीर की इम्यूनिटी काफी हद तक अच्छी हो जाती है जिससे आपको बहुत सी बिमारियों से बचने में मदद मिल सकती है.

अदरक

गले की खराश को कम करने के लिए सबसे प्रभावी मानी जाने वाली चीज है अदरक जिससे आपको बेहद जल्द ही राहत मिल जाती है. अपनी खांसी को ठीक करने के लिए आप तेज अदरक की चाय या फिर अदरक को खा सकते है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join