Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, May 27, 2026 | New Delhi
Trending

अमेरिका की महिला ने व्यक्ति से फेसबुक पर ऑनलाइन खरीदी अस्थियां

October 13, 2023 Manya Jain 1 min read
download 6 1

Lady Buy bones Online:आज कल लोग अपने प्रियजनों के इस दुनिया से जाने के बाद उनकी याद को हमेशा सहेजने के लिए अस्थियां घर में रखने का फैसला लेते हैं। जबकि सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार अपने पूर्वज या प्रियजनों के जाने के बाद उनकी अस्थियां हमे उनकी आत्मा की शांति के लिए नदी में प्रवाहित कर देनी चाहिए। लेकिन हाल ही में एक चुकदेने वाली घटना सामने आयी है जहाँ एक व्यक्ति ने पैसे कमाने के लिए अपनी माँ की अस्थियां फेसबुक पर बेच दी। जी हाँ इस व्यक्ति ने मात्र 30 डॉलर यानि लगभग 2,400 में अस्थियों की दो शीशियां बेच दी। इतना ही नहीं किसी ने फेसबुक से यह अस्थियां खरीद भी ली।

डेली स्टार के अनुसार यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की में रहने वाली एक महिला जिसका नाम लॉरेन एलिज़ा है जो की एक टिकटॉकर है। इस महिला ने व्यक्ति से ऑनलाइन अस्थियां खरीदने की इच्छा जताई। साथ ही व्यक्ति को अस्थियों के लिए मुँह मांगी रकम देने को भी तैयार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लॉरेन एक तांत्रिकहै।

जो टिकटोक पर @lovee.miss.lauren नाम से अपना अकाउंट भी चलाती है। जहाँ पर वह केवल मरने और अमृत से जुड़े विषयों पर वीडियो डालती है। हालाँकि इस घटना से सोशल मीडिया पर लोगों में महिला को लेकर काफी आक्रोश है।

जब एक यूजर ने लॉरेन एलिजा से पूछा कि क्या असली राख है, तो महिला ने कहा, “हां, यह वास्तविक राख की एक बोतल है जिसमें कुछ छोटी हड्डियां भी हैं।” यदि आप लॉरेन के वायरल वीडियो को देखें, तो जब वह खरीदी गई राख का पैकेज खोलती है तो वह बहुत उत्साहित दिखती है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सोचा कि किसी पेशेवर के लिए यह बहुत ज़्यादा है, लेकिन दूसरों को यह पूरी तरह से अजीब और चौकाने वाला लगा। लोगों को सोशल मीडिया पर छाएं रहने की इतनी बुरी आदत लग चुकी है कि वे खुद को हाइलाइट करने के लिए कुछ भी तैयार करने को तैयार रहते हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join