Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, Jun 23, 2026 | New Delhi
Health

अगर आप भी पीते है अत्यधिक गर्म चाय। तो जान ले ज़्यादा गर्म का सेवन करने के खतरे।

February 21, 2023 Rupali Parihar 1 min read
download 1

हम से कई लोग अपनी लापरवाही के चलते अत्यधिक गर्म चीज़ो का सेवन करते है। कभी कभार देर होने के चलते गर्म चाय या कॉफ़ी पी लेना स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद खतरनाक होता है। कई बार खासी या गला बंद होने पर घर के बड़े हमें गर्म चीज़ो का सेवन करने की सलाह देते है जिसके कारण गले कप राहत मिले। पर क्या आपको पता है सामन्य से ज्यादा गर्म पदार्थ का सेवन हमारे गले और शरीर को कई प्रकार से नुकसान पहुँचाता है।
इससे आपको कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। दरअसल, कई अध्ययनों में पाया गया है कि बहुत गर्म पेय पदार्थ के सेवन से कैंसर का खतरा हो सकता है।

अत्यधिक गर्म से हो सकता है कैंसर

एक निश्चित तापमान से ज्यादा गर्म चीज़ो का सेवन करने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसमें से एक Oesophageal एसोफैगस एक लंबी ट्यूब है जिसके माध्यम से ग्रहण किए गए खाद्य पदार्थ और तरल पदार्थ पेट तक पहुंचते हैं। ज्यादा गर्म के सेवन से इसका कैंसर होने खतरा रहता है। गर्म पेय पदार्थ पीने या बहुत गर्म भोजन बार-बार खाने से हमारे गले और अन्नप्रणाली को चोट लग सकती है, जिससे सूजन और कैंसर कोशिकाओं का निर्माण हो सकता है।

गर्म पदार्थ के सेवन से होने वाली अन्य दिक्क़ते

शरीर में तापमान

ज्यादा गर्म पदर्थों या अत्यधिक चाय पिने से शरीर के तापमान में वृद्धि होती है जिससे शरीर में गर्मी बढ़ जाती है जो पेट में दर्द , जी मचलाना , घबराहट , अल्सर समस्या को जन्म देती है।

एसिडिटी का बनती है

अत्यधिक गर्म पानी या चाय पीने से एसिडिटी का सामना करना पड़ता है। यह पेट में एसिडिटी और कब्ज को बढ़ाती है। इसलिए अत्यधिक गर्म खाने से बचना चाहिए।

टेस्ट बड्स को करता है प्रभावित

बहुत अधिक गर्म पेय पदार्थों का सेवन आपके टेस्ट बड्स को भी प्रभावित कर सकता है क्योंकि वे जीभ के आसपास के बेहद संवेदनशील हिस्सा होते हैं। गर्म पेय पदार्थों के संपर्क में आने पर वे किसी भी अन्य कोशिकाओं की तरह क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। नियमित रूप से बहुत गर्म चीजें पीना और खाना जीभ को गंभीर रूप से बार-बार जला सकते हैं, जिससे स्वाद आपके स्वाद को नुकसान पहुंच सकता है।

होठों को भी पहुँचता है नुकसान

अत्यधिक गर्म के सेवन से होठों को भी नुकसान पहुंचता है और कई मामलों में होठ जल जाते हैं या फिर शारीरिक रूप से काले भी हो जाते हैं। वहीं बहुत गर्म पेय पदार्थों के लगातार सेवन से सीने में भी जलन हो सकती है।

कितने तापमान का गर्म पदार्थ पीया जा सकता है

कोई भी पेय जो 60 डिग्री सेल्सियस से अधिक गर्म होता है, उसे बहुत गर्म की श्रेणी में रखा गया है। जब आप बहुत अधिक गर्म पदार्थ का सेवन करते हैं तो, यह आपकी कोशिकाओं को जलाकर और सूजन पैदा करके उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं। हलाकि कई बार ये इंसान शरीर के तापमान और अन्य बीमारियों पर भी निर्धारित करता है की वह कितना गर्म खा सकता है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join