Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, May 21, 2026 | New Delhi
Health

स्मूद और स्लिकी बालों के लिए घर पर बैठें करें ये उपाय, जानिए डीटेल्स

September 25, 2023 Sneha 1 min read
Tips For Healthy Hair

Tips For Healthy Hair: महिलाओं की खूबसूरती अक्सर उनके बालों से ही शुरू होती है अगर हमारें बाल लंबे, घने और शाइनी होते है तो लोग पीछे मुड मुड कर देखतें है. सुंदरता में चार चांद लगाने का काम बाल ही करते है. परंतु आज कल की निरंतर बलती जीवन शैली में हमारा खानपान कुछ ऐसा बन चुका है, की उम्र से पहले ही ना हमारें बाल मजबूत रहते है और ना इनमें पोषण बचता है. जिसकी वजह से हमारें बाल बिलकुल बेजान और रूखे हो जाते है. कई लोगों के बाल तो बुरी तरह से झड़नें भी लग जाते है. इन परेशानी को ठीक करने के लिए देखा गया है की हम बहुत तरीके के शैम्पू, तेल और सीरम जैसी चीजों को अपने बालों में यूज करते है. जो की काफी नुकसानदायक हो जाता है. अगर आप भी किसी ऐसी ही बालों की समस्या से जूंझ रही है तो आज हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर के आएं है जिनकी मदद से आप अपने बालों की दिक्कत से छूटकारा पा सकते है. ये है कुछ बेहतरीन उपाय

केले की मदद से बनाए अपने बालों के मास्क

तो अगर आप अपने बालों में शाइन चाहती है या फिर आपके बाल काफी ज्यादा रूखे है. तो आप इसके लिए केले, शहद और नारियल तेल की मदद से एक मास्क को तैयार कर लीजिए, जिसमें आपकेा जरूरत होगी एक केले की जिसको आपने अच्छे तरीके से मैश करना होगा. फिर इसमे थोड़ा सा शहद मिला लें आखिर में आपने इस मिक्सचर में नारियल तेल को मिक्स कर लेना है. इसको आप अपने बालों की लंबाई में लगांए और थोड़ी ही देर बाद इसकों अच्छे से वाॅश कर लें. ऐसा सप्ताह में दो से तीन बार करने से आपको फर्क नजर आने लगेगा.

ड्राई बालों के लिए अप्लाई करें शहद

ड्राई बालों के घरेलू उपचार में आप शहद का इस्तेमाल कर सकते है जिसमें आपको अपने बालों की लंबाई के मुताबिक पानी लेना है और इसमें कम से कम दो चमच्च शहद मिलाना है. शहद को मिलानें के बाद आप इसे अपने बालों में अच्छे से अप्लाई कर लें. कुछ देर बाद इसे अच्छे से धो लें आपको इस उपाय के कुछ देर बाद से ही इंस्टेंट रिजल्ट दिख जाएगें.

नारियल तेल है छुपा है हेल्दी हेयर का राज

हम सभी को नारियल तेल के फायदों के बारें में बचपन से ही बताया जाता है खाने से लेकर चोट के निशान तक और त्वचा से लेकर हेल्दी बालों तक. सभी चीजों का समाधान इसी तेल में छुपा है. ये तेल आपके बालों को पोषण दे कर उन्हें मजबूती प्रदान करता है. इसके साथ ही नारियल तेल को नेचुरल मॉयश्चराइज के नाम से भी जाना जाता है, जो की रूखें और बेजान बालों में जान डालता है. ऐसे में बालों को शाइनी बनानें के लिए आप जब भी हेयरवाॅश करती है तो कम से कम 3 से 4 घंटे पहले इसे अपने बालों में अच्छे से मसाज जरूर कर लें. आपको बेहतरीन परिणाम देखनें को मिलेगें.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join