Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 05, 2026 | New Delhi
Health

लौंग का तेल लगाएं और पाएं यह सभी अनोखे फायदे, जल्दी जानें

January 25, 2024 Simran Khan 1 min read
image 195

नई दिल्ली: लौंग एक ऐसा इनग्रेडिएंट है जो आपको इंडियन रसोई में आसानी से मिल जाएगी. लौंग में सभी तरह के आयुर्वेदिक गुण भी मौजूद होते हैं जो आपको कई सारे फायदे देते हैं. ऐसे में अगर आप लौंग का तेल का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपको कई सारे अनोखे फायदे मिलने वाले है. तो आइए जानते है इस लौंग के तेल के अनोखे फायदे.

इम्यूनिटी सिस्टम करें बूस्ट

लौंग के तेल का अगर आप इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपका इम्यूनिटी सिस्टम पूरी तरह से मजबूत होगा. इसमें मौजूद सभी तरह के गुण आपके शरीर से बैक्टीरिया को दूर करेंगे और साथ ही बीमारियों को भी दूर भगाएंगे.

गले की खराश दूर

लौंग के तेल में एंटीबैक्टीरियल के साथ-साथ औषधि गुण मौजूद होते हैं जो आपकी गले की खराशों को दूर करने के साथ-साथ गले के दर्द को भी दूर करते हैं. अगर आप इसके तेल का सेवन करेंगे तो आपके गले में होने वाली समस्याएं दूर हो जाएंगी.

दांत का दर्द होगा दूर

अगर आप भी अपने दांतों के दर्द को दूर करना चाहते हैं तो आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस तेल के यूज से आपके दांत मजबूत भी होंगे और मसूड़े में हो रही चुभन और सूजन भी दूर होगी. तो आप अगर आप अपने दांतों की मजबूती भी देखना चाहते हैं तो दांतों की मजबूती के लिए भी इस तेल का इस्तेमाल आप कर सकते हैं.

मसल्स पैन

अगर आपकी भी मांसपेशियों में पूरी तरीके से दर्द रहता है तो आप इस दर्द को दूर करने के लिए इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस तेल के इस्तेमाल से आपकी पूरी बॉडी का दर्द दूर हो जाएगा.

हेयर केयर

ऐसे कई लोग हैं जो अपने हेयर फॉल और बाल टूटने से काफी परेशान है. तो अगर आपके साथ भी यही समस्या हो रही है तो आप अपने हेयर फॉल को रोक सकते हैं और अपनी हेयर की देखभाल अच्छे से कर सकते हैं वह भी इस तेल के इस्तेमाल के जरिए.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join