Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jul 01, 2026 | New Delhi
Politics

आज वाराणसी पहुंचेंगे PM Modi, किसानों की 17वीं किस्त का कर सकते है ऐलान, जानिए यहां पर पूरी खबर

June 18, 2024 Sneha 1 min read
Varansi

किसान सम्मेलन को संबोधित कर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी

आपको बतादें, कि आज यानि 18 जून को PM Modi वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचने वाले है. जहां पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. बतादें, कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब पीएम मोदी पहली बार काशी जा रहे है. खबरों के हवाले से ये बताया जा रहा है, कि वाराणसी को इस समय पूरी तरह से सजा दिया गया है. जहां वर ढोल और नगांड़ों के साथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया जाएगा.

दोपहर के समय काशी पहुंचने वाले है प्रधानमंत्री

आपको बतादें, कि आज दो दिवसीय दौरे के चलते पीएम मोदी लगभग दोपहर के साढ़े तीन बजे काशी में पहुंचने वाले है. जहां पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर उनका विमान लाया जाएगा. जिसके बाद से वे किसान सम्मेलन को संबोधित करने के लिए मेंहदीगंज पहुंचेंगे. आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि पीएम मोदी इस किसान सम्मेलन के दौरान ही 9.25 किसानों के खातों में 20हजार करोड़ रूपयों की राशि को जमा करने वाले है. जहां पर किसान सम्मान योजना के तहत 17वीं किस्त को जारी किया जाने वाला है. आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि 17वीं किस्त के चलते दो लाख 74 हजार 615 किसान इसमें वाराणसी से होने वाले है. जिन्हें इसका लाभ मिलने वाला है. इसके अलावा मंच पर वे स्वंय सहायता समूहों को भी प्रमाण पंत्र देने वाले है. जिसमें कि 5 सखियों को ये प्रमाण पत्र दिया जाने वाला है.

इसके साथ ही में आपको बतादें, कि किसान सम्मेलन को संबोधित करने के बाद से ही पीएम मोदी पुलिस लाइन पर पहुंचेगे. जहां पर वे दशाश्वमेध घाट पहुंचकर के गंगा आरती में शामिल होने वाले है. वहीं आपको बतादें, कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के दर्शन के लिए पीएम मोदी करीबन 8 बजे पहुंचने वाले है. वहीं उनका रात का आराम आज बरेका गेस्ट हाउस में होने वाला है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join