Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, May 04, 2026 | New Delhi
Politics

अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्रियों से भी मिले उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी

June 29, 2024 Lavi Rana 1 min read
shah

उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने शुक्रवार को अमित शाह से अपने दो उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा और कनक वर्धन सिंह देव के साथ मुलाकात की. अमित शाह के साथ-साथ मुख्यमंत्री मोहन चारण मांझी ने अन्य केंद्र मंत्रियों में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी है कि उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन चारण मांझी से पुरी में होने वाली रथ यात्रा के लिए रेलवे द्वारा किए गए इंतजामों के बारे में भी बातचीत की. साथ ही अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि इस साल पिछले वर्ष के मुकाबले 315 ट्रेन चलेगी जो की बीते वर्ष की तुलना में अधिक है. उन्होंने यह भी बताया कि इस बार वह लगभग 15000 से ज्यादा लोगों को पुरी में ठहरवाने की व्यवस्था करेंगे, और साथ ही उड़ीसा के लगभग हर इलाके को रेल द्वारा कर किया जाएगा.

amit 1 1
उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने शुक्रवार को अमित शाह से अपने दो उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा और कनक वर्धन सिंह देव के साथ की मुलाकात

रोजगार को लेकर की चर्चा

उड़ीसा की मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने सोशल मीडिया एक पर ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली दौरे के वक्त बहुत से केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की जैसे गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी यादव, राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत. साथी उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल मैं उड़ीसा के रेलवे प्रगति की ओर बड़ा है एवं बहुत से बदलाव आए हैं. उन्होंने उड़ीसा में होने वाली रथ यात्रा के दौरान रेलवे के द्वारा किए जा रही व्यवस्था पर भी बात की. साथ ही राज्य में किस प्रकार आईटी सेक्टर के द्वारा रोजगार दिया जाए इस बारे में भी ध्यान दिया गया.

मोदी सरकार में सड़क परिवहन में हुआ सुधार

उड़ीसा मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करते वक्त धन्यवाद कहते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने सड़क परिवहन पर बहुत ही अच्छा काम किया है और उम्मीद है आप आगे भी इस तरीके से काम करेंगे. साथ ही साथ ही मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने नितिन गडकरी द्वारा उड़ीसा के मार्ग विकास को लेकर वादा किए जाने की बात को भी बताया.

आदिवासियों के विकास पर हुई बात

उड़ीसा मुख्यमंत्री ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से नई दिल्ली में मुलाकात करते हुए इस बात पर चर्चा की की किस प्रकार उड़ीसा को दुनिया में संस्कृति का केंद्र बनाया जा सकता है. साथ ही मुख्यमंत्री मांझी ने केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री जोएल ओराम से अपने दो उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा के साथ उड़ीसा के आदिवासी लोगों की प्रगति और कल्याण के विषय पर भी बातचीत की.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join