Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 02, 2026 | New Delhi
Politics

MP Election 2023: छिंदवाड़ा में शाह ने राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को लेकर कहीं बड़ी बातें

October 29, 2023 Manya Jain 1 min read
IMG 20231029 WA0001

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में चुनावों की तारीख नजदीक आ रही है। ऐसे में राष्ट्रीय नेताओं की प्रदेश में गतिविधियां तेज़ होती जा रही है। हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में जन संबोधन के समय कांग्रेस को जमकर घेरा।

गृहमंत्री ने कही ये बड़ी बातें

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर कहा कि भाई और बहन की जोड़ी जिनकी ‘मूल उत्पत्ति इटली में है’, ये पीएम नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किये गये विकास को कभी नहीं समझ पायेंगे। बता दें कि शाह ने कहा,‘भाई-बहन (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी-वाड्रा) चुनाव वाले राज्यों में घूम-घूम कर पूछते हैं कि केंद्र द्वारा क्या किया गया है, लेकिन वे इसे (विकास को) नहीं समझ पाएंगे क्योंकि उनका मूल स्थान इटली में है. जिनका मूल भारत में है, वे इसे स्पष्ट रूप से समझेंगे.”

शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता इस साल तीन दिवाली मनाएगी.उन्होंने कहा, वार्षिक रोशनी के त्योहार के अलावा, लोग मध्य प्रदेश चुनाव में भाजपा की जीत और अयोध्या में भगवान राम लला के मंदिर निर्माण की दिवाली भी मनाएंगे “

1000096475

अमित शाह ने कहा कि, ‘न केवल (राम) मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, बल्कि मोदीजी ने अनुच्छेद 370 (जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देना) को रद्द कर दिया है, तीन तलाक को रद्द कर दिया है. एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक किए हैं, चंद्रमा मिशन लॉन्च किया है और अन्य बातों के अलावा महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है.और सबसे महत्वपूर्ण ‘खतरनाक आतंकी संगठन’ पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध लगाकर मोदी जी ने देश में आतंकवाद के उभरने की संभावनाओं को जड़ से खत्म कर दिया।

उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू के बारे में बताते हुए कहा कि , “पहली बार, ओडिशा की एक आदिवासी महिला (द्रौपदी मुर्मू) देश की राष्ट्रपति बनी हैं.”

जब प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रही थीं, तब उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकारों पर गरीबों, मध्यम वर्ग और किसानों के बजाय उद्योगपतियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया था । उन्होंने विशेष रूप से बेरोजगारी और मुद्रास्फीति जैसे मुद्दों को संबोधित किया।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join