Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Nov 01, 2026 | New Delhi —
Education

MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 25 मई को जारी होगा

May 24, 2023 • Megha Jain• 1 min read
WhatsApp Image 2023 05 24 at 12.00.47 AM

10वीं और 12वीं के छात्रों का परिणाम को लेकर के इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 25 मई को जारी करेगा। इस बात का दावा इंडियन एक्सप्रेस ने अधिकारियों के हवाले से किया है। जिसके मुताबिक राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा करेंगे। एक बार रिजल्ट घोषित हो जाने के बाद अभ्यर्थी mpbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया जाएगा। हालांकि अभी बोर्ड ने रिजल्ट को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

राज्य में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से शुरू हुई और 27 मार्च को समाप्त हुई। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की थी जो सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 12 बजे समाप्त हुई। 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल को खत्म हुई थी। 2022 में कक्षा 10 की परीक्षा 18 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी। 2022 में एमपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 10,29,698 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परिणाम 29 अप्रैल को घोषित किए गए थे। 56.84 प्रतिशत छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। 2022 में 10वीं की परीक्षा में कुल 62.47 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

2021 की बात करें तो, 2021 में एमपीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं कोविड 19 के प्रकोप के कारण आयोजित नहीं की गई थीं। ऐसे में मूल्यांकन अर्धवार्षिक, प्री-बोर्ड और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर किया गया था।

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
  • रिजल्ट सामने होगा।
  • रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join