Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
World

सयुंक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में बने हिंदू मंदिर को देखनें के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, जानिए डीटेल्स

March 4, 2024 Sneha 1 min read
Hindu Temple In Abu Dhabi

Hindu Temple In Abu Dhabi: आपको बतादें, कि हाल ही में सयुंक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में एक भव्य हिंदू मंदिर का निर्माण किया गया है. जहां पर अब आम जनता भी आ जा सकती है. ऐसे में एक बड़ी खबर इस मंदिर से जुड़ी सामने आ रही है. जहां पर ये बताया जा रहा है, कि मंदिर के दर्शन के लिए यहां पर हजारों की तादाद में लोगों की भीड़ उमड़ आई है. बतादें, कि पहली बार ऐसा देखनें को मिला है जहां पर एक मुस्लिम देश में हिंदू मंदिर का निर्माण कराया गया है, और वहां पर ऐसे लोगों को जमावड़ा लग गया है. एक रिपोर्ट से ये पता चला है, कि मंदिर के दर्शन के लिए पहले ही दिन के दौरान यहां पर तकरीबन 60 हजार से भी ज्यादा लोग देखनें को मिले है. बीएपीएस की रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर के दर्शन के लिए वहां पर 65 हजार लोगों को जमावड़ा लग गया था.

रिपोर्ट के अनुसार ये बताया जा रहा है, कि आम जनता के मंदिर के द्वार रविवार को खोल दिए गए थे. जहां पर शाम के समय में तकरीबन 25 हजार लोगों की भीड़ उमड़ आई. वहीं आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि अबू धाबी में इस मंदिर का उद्धघाटन भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया था. जहां पर इस मंदिर के दर्शन मात्र के लिए लोगों की भीड़ रविवार से देखनें को मिल रही है. बताया जा रहा है, कि मंदिर के दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो चुकी थी. जहां पर सुबह के वक्त तकरीबन 40 हजार लोग यहां पर पहुंचे. इसके बाद शाम तक 25 हजार लोगों की रिपोर्ट सामने आई है. बताया जा रहा है, कि रात तक मंदिर में जानें वालों की संख्या तकरीबन 65 हजार के आस पास रही थी. इसके साथ ही में ये बताया जा रहा है, कि भक्तों ने बेहद सलीके के साथ इस मंदिर के दर्शन किए थे. जहां पर कतारों से बाहर होकर के लोगों ने कोई भीड़ नही लगाई.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join