Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Oct 25, 2026 | New Delhi —
Politics

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी सूची में मनोहर लाल खट्टर, नितिन गडकरी शामिल

March 13, 2024 • Simran Khan• 1 min read
Picsart 24 03 13 19 35 50 072

नई दिल्ली : भाजपा ने बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की जिसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जैसे नाम शामिल हैं.

यह मनोहर लाल खट्टर द्वारा अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ अपने पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद आया है. उन्हें करनाल लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है. बीजेपी की लिस्ट आने से कुछ घंटे पहले ही खट्टर ने करनाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया.

इस बीच, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.उन्होंने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में लगातार इस सीट से जीत हासिल की थी. 2019 में गडकरी ने कांग्रेस के नाना पटोले को हराया था.

बीजेपी सेकंड लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी. सूची में 72 नामों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अनुराग सिंह ठाकुर, प्रल्हाद जोशी और पीयूष गोयल शामिल हैं.

अनुराग सिंह ठाकुर को हिमाचल प्रदेश की हमीपुर सीट से, गडकरी को नागपुर से, प्रह्लाद जोशी को धारवाड़ से, पीयूष गोयल को मुंबई उत्तर से, राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को बेंगलुरु उत्तर से, तेजस्वी सूर्या को बेंगलुरु दक्षिण से और त्रिवेन्द्र सिंह रावत को हरिद्वार से टिकट दिया गया है.

इस सप्ताह की शुरुआत में हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता अशोक तंवर सिरसा से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join