Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, May 13, 2026 | New Delhi
Religion/Astrology

Lalbaugcha Raja 2024: मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा की तस्वीरें आई सामने ,20 किलो सोने का मुकुट पहने नजर आए गणपति

September 6, 2024 Sarita Singh 1 min read
Untitled design 23

Lalbaugcha Raja 2024

Lalbaugcha Raja 2024: मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा की तस्वीरें आई सामने आ गई हैं। गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा मोरेया मंगल मूर्ति मोरया के जयकारे से सारा वातावरण गूंज उठता है। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर लाल बाग क राजा की पहली झलक भक्तों के सामने आई है। महरून रंग के वस्त्र पहने भगवान गणपति सुशोभित हो रहे हैं वही पर भक्त लम्बी कतार लगाकर उनके दर्शन के लिए लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं।

लाल बाग के राजा की पहली झलक

लाल बाग के राजा की पहली झलक सामने आ गई है , लाल बाग के राजा महरून रंग के वस्त्र पहने किसी राजसी अंदाज में दिख रहे हैं दिख रहे हैं। इस बार सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित कर रहा है लाल बाग के राजा ने सिर पर सोने का मुकुट, जिसका वजन लगभग 20 किलो है जो की अनंत अम्बानी ने लालबागचा को गिफ्ट किया है

बप्पा के इस मुकुट में 15 करोड़ रुपए का सोना लगा हुआ है। लाल बाग के राजा का यह मुकुट रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से अनंत अंबानी ने गणपति जी को भेंट किया है। इस भव्य मुकुट को तैयार करने में दो महीने का समय लगा है। इस मुकुट को कई कुशल कारीगरों ने लगभग दो महीने की कड़ी मेहनत से बनाया है.

लालबागचा राजा का इतिहास

Untitled design 24

लालबागचा राजा, मुंबई के लालबाग इलाके के सबसे बड़े गणपति हैं जिनकी मूर्ति 1934 से हर साल स्थापित की जा रही है। दरअसल, 1934 में मुंबई के लालबाग बाजार क्षेत्र के श्रमिकों के एक समूह ने अपनी स्वयं की गणेश मूर्ति स्थापित करके इस परंपरा को शुरू किया

गणेश जी का यह भव्य मंदिर महाराष्ट्र के मुंबई के परेल इलाके में स्थित है। लाल बाग के राजा को इच्छाओं की पूर्ति करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। गणेश चतुर्थी पर का यह उत्सव लगभग 9 से 10 दिनों तक चलता है यहाँ भगवान् की एक झलक पाने के लिए लोग घंटो कतारों में खड़े रहते हैं.

जिस तरह लालबागचा राजा की स्थापना धूम-धाम से होती है उसी तरह से बाप्पा की विदाई भी बहुत हे धूम धाम से की जाती है ,वही लाल बाग़ के राजा की मूर्ति का विसर्जन गिरगांव चौपाटी में किया जाता है। गणेश विसर्जन के साथ ही यह आयोजन समाप्त हो जाता है।

बता दे कि गणेश चतुर्थी का त्योहार 7 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा.

लालबागचा में दर्शन की तैयारी हुई पूरी

Untitled design 25

लाल बाग़ में गणपति के दर्शन की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं भगवान गणपति की पहली झलक भी सार्वजनिक हो चुकी है. कल से लालबाग के राजा के दर्शन के लिए भक्तो की कतार सुबह से हे शुरू हो जाएगी। यहाँ बॉलीवुड के कलाकार भी दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

मुंबई के लालबाग के राजा की मूर्ति बहुत ही बड़ी और भव्य होती है,इस मूर्ति की डिजाइन हर साल बदलती रहती है. यहाँ बड़ी संख्या में लोग बाप्पा के दर्शन के लिए आते हैं और अपनी मनोकामना मांगते हैं. बता दे कि इस वर्ष गणेशोत्सव 7 सितम्बर को है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join