Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, May 01, 2026 | New Delhi
Politics

जाने क्यों सभी पदों से राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने दिया इस्तीफा

July 4, 2024 Lavi Rana 1 min read
kg

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने संभाल रहे सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने जयपुर में हो रहे एक कार्यक्रम के दौरान दी है उन्होंने बताया कि वह 10 दिन पहले ही अपना इस्तीफा दे चुके हैं

kg2
कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा

इस्तीफा देने से मुख्यमंत्री ने किया था माना

किरोड़ीलाल मीणा राजस्थान के कृषि पद को संभाल रहे थे. लेकिन अब उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. इस बात का ऐलान उनके द्वारा आज जयपुर में हो रहे एक कार्यक्रम के दौरान किया गया. भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्रियों में से किरोड़ीलाल मीणा एक है. उनके द्वारा गुरुवार को जयपुर में आयोजित एक प्रोग्राम में बताया गया कि उनसे राजस्थान के कम भजनलाल ने इस्तीफा देने से रोका था लेकिन उन्होंने फिर भी उन सभी पदों से इस्तीफा दे दिया जिन्हें वह संभाल रहे थे. 2024 में राजस्थान में हुए लोकसभा के चुनाव में यह बात पहले से ही चर्चा में थी कि हो सकता है किरोड़ीलाल मीणा इस्तीफा दे. दोसा में चुनाव हारने के बाद इन्होंने राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

kg3
भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्रियों में से किरोड़ीलाल मीणा एक है

10 दिन पहले ही दे चुके हैं इस्तीफा

दो दिन पहले राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दिल्ली का दौरा भी किया था. यही कारण है कि वह राज्य विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान शामिल नहीं हुए थे. मिली हुई जानकारी के अनुसार 10 दिन पहले ही उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है लेकिन इस बात की पुष्टि उन्होंने आज राजस्थान के जयपुर में आयोजित राष्ट्रोत्कर्ष दिवस पर की है.

kg1
10 दिन पहले ही अपना इस्तीफा दे चुके हैं मीणा ने दिया इस्तीफा

दौसा में हारने के कारण दे रहे हैं इस्तीफा

किरोड़ी लाल मीणा ने संभाल रहे सभी पदों से इस्तीफा देने का निर्णय पहले ही ले लिया था. उन्होंने कहा था कि अगर वह लोकसभा चुनाव में अपने प्रभाव वाले किसी भी क्षेत्र में हार जाते हैं तो वह अपने सभी पदों से इस्तीफा दे देंगे. लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद जब वह दौसा से हार गए तो उनके पद से त्यागपत्र देने की बात काफी चर्चा में थी और आज इस बात का उन्होंने ऐलान भी कर दिया कि वह 10 दिन पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं. उन्होंने इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर भी इस बात की तरफ इशारा किया था. वहीं दूसरी तरफ विपक्ष भी उनके दौसा में हारने के बाद से उनका इस्तीफा देने की बात को लेकर निशाने पर ले रहा था. अभी तक किरोड़ी लाल मीणा के द्वारा दिए गए इस्तीफा को राज्य द्वारा स्वीकार नहीं किया गया है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join