Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Tue, Jul 21, 2026 | New Delhi
Politics

jjpको झटका।हो सकता हैं एक ओर इस्तीफा।।

March 16, 2023 Megha Jain 1 min read
jjp

कई अलग-अलग पार्टियों में स्थिति का दौर जारी है अभी बीते दिनों ही एक कार्यकर्ता ने इस्तीफा देकर बसपा को ज्वाइन किया तो दो दिन पहले जननायक जनता पार्टी पदम सिंह दहिया के पार्टी छोड़ने के बाद बृहस्पतिवार को महिला विंग की जिला अध्यक्ष अंजूबाला खटक ने भी दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात के बाद जजपा की महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। दो दिन में यह जजपा को दूसरा बड़ा झटका है। वहीं पार्टी के स्थानीय नेता अभी कई और इस्तीफे होने की संभावना जता रहे हैं।

दिल्ली में सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मिलकर आए जननायक जनता पार्टी सोनीपत के जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया का दर्द छलक उठा। उन्होंने दैनिक जागरण को बताया कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की अनदेखी और मनमानी से आहत होकर जजपा छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम के साथ ही परिवार के अन्य लाेग जो पार्टी चला रहे हैं वे भी मनमानी और पदाधिकारियों की अनदेखी करते हैं, इसलिए उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन करने का पक्का मन बना लिया है।

मंगलवार को दिल्ली में सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मिलकर लौटे जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने से अपना दर्द साझा किया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर पार्टी पदाधिकारियों और उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी में दुष्यंत चौटाला अौर उनके परिवार के लोग मनमानी कर रहे हैं। पार्टी के पदाधिकारियों और खुद उनकी अनदेखी होने से बहुत दुखी हुए। जब पार्टी में जिला अध्यक्ष की की पूछ नहीं है ताक बाकी किसकी होगी। उन्होंने बताया कि जजपा के युवा के प्रदेश अध्यक्ष सुमित राणा को जब हरियाणा बीज विकास निगम का चेयरमैन बनाया गया तो वे बहुत खुश थे। दुष्यंत चौटाला खुद उन्हें बधाई देने और उनके घर चाय पीने के लिए सोनीपत पहुंचे लेकिन उनके आगमन की उन्हें सूचना तक नहीं दी गई।

अजय चौटाला व दुष्यंत मनमर्जी चला रहे

पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें फोन कर दुष्यंत चौटाला के आने और उन्हें (पदम सिंह दहिया) को वहां न पाकर बार-बार फोन करते रहे। इस कारण उनकी भारी बेइज्जती हुई क्योंकि जिलाध्यक्ष को नहीं पता होगा कि उपमुख्यमंत्री आए हैं कि नहीं। उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी को जिले में सदा ही आगे बढ़ाया है लेकिन उन्हेें यह नागवार गुजरा कि उपमुख्यमंत्री शहर में आए और उन्हें ही पता न हो। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है।पार्टी में शुरू से ही अजय चौटाला व दुष्यंत मनमर्जी चला रहे हैं

कार्यकर्ताओं के कोई काम नहीं हाेते, लोग इसकी नाराजगी मेरे सामने आकर कहते हैं।जब वे शहर में आते समय उन्हें बताना तक उचित नहीं समझते तो फिर सम्मान की बात तो बहुत दूर है। उन्होंने कहा कि मैंने सदा ही पार्टी केे लिए काम किया है। मनमानी और अदेखी से दुखी होकर कांग्रेस में जाने का पक्का फैसला कर लिया है। पद मिलने पर पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें पद की कोई लालसा नहीं है। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन करेंगे।

दूर की जाएगी नाराजगी- प्रदेश अध्यक्ष 

पार्टी में कई बार किसी को शिकायत हो सकती है। परिवार अभी शादी में व्यस्त था। सोनीपत के जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने अपनी त्यागपत्र भेजा है, पार्टी ने अभी त्यागपतत्र पर विचार नहीं किया है। पहले उनसे बात करते हुए उनकी नाराजगी दूर की जाएगी। अभी उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन नहीं की है, उन्हें मना लिया जाएगा।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join