Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jul 06, 2026 | New Delhi
India

Jammu Kashmir: कुलगाम के चिन्नीगाम में जारी है सेना की आंतकियों से लड़ाई, अब तक चार आतंकियों का हुआ खात्मा, जानिए डीटेल्स

July 7, 2024 Sneha 1 min read
Jammu Kashmir Terrorist Attack 1 1

Jammu Kashmir Terror Attack

आपको बतादें कि इन दिनों जम्मू कश्मीर के अंदर लगातार आतंकी हमले देखने को मिल रहे है. जहां पर इन हमलो की शुरूअता हाल ही में रियासी अटैक से हुई थी. जिसके बाद से एक के बाद एक मामले सुनने को मिल रहे है. ऐसे में आपको बतादें, कि जम्‍मू कश्‍मीर के कुलगाम के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में जवानों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ जारी है. खबरों के हवाले से ये बताया जा रहा है, कि इन हमलों में तकरीबन 4 आतंकियों को सेना के द्वारा ढेर कर दिया जा चुका है. इसके साथ ही में एंकाउटर करते वक्त एक जवान को भी इस मुठभेड़ में शहीद होना पड़ा है. आइए जानते है बाकी की खबर

Jammu Kashmir Terrorist Attack 1

चिन्नीगाम के अंदर जारी इस आतंकियों और जवानों की मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का डिवीजनल कमांडर अहमद बट फस चुका है. खबरों के हवाले से बताया जा रहा है, कि इस बार आतंकियों के निशाने पर अमरनाथ की यात्रा थी. जहां पर वे इस यात्रा में खलल डालने का और हमले की साजिश में थे. ऐसे में सुरक्षाबलों को जैसे ही इस बारें में खबर मिली. उन्होनें उसी समय सभी रास्तों को बंद कर दिया. आपको बतादें, कि इस इलाके में अब हर छोटी वीज की तलाशी जारी है. जिससे कि अनहोनी को होने से रोका जा सके. वहीं लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा सके.

Jammu Kashmir news

शनिवार को भी हुई थी मुठभेड़

बतादें, कि शनिवार को भी एक मुठभेड़ को अंजाम दिया गया था. जिसमें कि आतंकियों और जवानों के बीच में ये मुठभेड 12 बजे दक्षिणी कश्‍मीर में कुलगाम के अंतर्गत मोदराम में हुई थी. बताया गया, कि जैसे ही सुरक्षाबल को इस बारें में जानकारी मिली कि आतंकी इस इलाकें में छिपे बैठे हुए है, सुरक्षाबल ने पहुंचकर के पूरे इलाकों की छान बीन की. तलाशी अभियान के दौरान ही आतंकियों के साथ में सेना की मुठभेड़ देखने को मिली. इसके साथ ही में आतंकियों ने सेना पर हमला बोला. जिसमें कि ग्रेनेड फैके गए. बतादें, कि शनिवार को हुई इस मुठभेड़ में एक जवान को बुरी तरह से घायल कर दिया गया था. जिसमें कि जवान को तुरंत अस्पताल में ले जाया गया और अस्पताल में पहुंचते ही जवान ने दम तोड़ दिया था.

रियासी अटैक के बाद से ही जवानों और सुरक्षाबलों के बीच में मुठभेड़ इन दिनों काफी ज्यादा देखनें को मिल रही है. ऐसे में आम लोगों की सुरक्षा को लेकर के भी चिंता जताई जा रही है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join