Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Jun 06, 2026 | New Delhi
World

Israel-Hamas War: हमास और इजरायल के बीच चल रही जंग में लगातार हो रही है फलस्तीनियों की मौत, जानिए पूरी खबर

March 18, 2024 Sneha 1 min read
Israel Hamas War 4

Israel-Hamas War: आपको बतादें, कि हमास और इजरायल के बीच में ये जंग पिछले साल के अक्टूबर महीने से चल रही है. जो कि अभी तक जारी है. बतादें, कि इस जंग का आगाज हमास संगठन की तरफ से 7 अक्टूबर के दिन पर किया गया था. वहीं रिपोर्ट के अनुसार ये बताया जा रहा है, कि इजरायल और हमास आंतकियों की इस जंग में अभी तक 31 हजार से भी ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवा दी है.

गाजा के अंदर इस समय जीवन नरक से भी बत्तर होता जा रहा है. जहां पर लगातार लोग अपनी जान बचाने के लिए छत ढूंढ रहे है. हाल ही में कुछ दिनों पहले गाजा के अंदर भोजन के लिए लाइन में खड़े लोगों पर फायरिंग कराई गई थी. जिसके बाद से वहां पर 29 लोग मारे गए. इसके साथ ही में 105 लोग बुरी तरह से घायल स्थिति में आ गए. आकड़े बतातें है, कि गाजा में चल रही इस लड़ाई में अभी तक 6 हजार से भी ज्यादा बच्चें मारे जा चुके है. बात करें अगर आज के बारें में तो गाजा स्वास्थय मंत्रालय की रिपोर्ट में ये बताया जा रहा है, कि आज यानि 18 मार्च के दिन पर वहां पर 81 फलस्तीनियों को अपनी जान गवानी पड़ी है. जहां पर भारी संख्या में लोगों के घायल होने की खबर भी जारी की गई है. हालातों को देखते हुए अभी भी हमास और इजरायली सेना की ये जंग रूकने का नाम नही ले रही है. जहां पर लगातार लोग मारे जा रहे है.

कब हुई थी जंग की शुरूआत

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि 7 अक्टूबर के दिन एक इजरायली संगीत समारोह के दौरान हमास संगठन के आंतकियोें ने वहां पर आसमान से राॅकेट की बरसात की थी. जिसमें कि कई इजरायली नागरिकों ने अपनी जान गवाई थी. आपको बतादें, कि इस समारोह में विदेशी लोग भी शामिल थे. 7 अक्टूबर के बाद से इस जंग में लगातार लोगों को अपनी जान गवानी पड़ रही है. रिपोर्ट के अनुसार ये बताया जा रहा है, कि इस जंग में अभी तक 73,792 लोग बेहद बुरी तरह से घायल हो चुके है. वहीं गाजा के अंदर स्वास्थय संबधी सुविधांए पूरी तरह से ठप हो चुकी है.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join