Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
Sports

IPL मैच के दौरान विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस।

April 24, 2023 Rupali Parihar 1 min read
anushka

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा रविवार को आईपीएल मैच के दौरान पति विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचीं। विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान में उतरी। जहा विराट ने कैच लेने के बाद अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया।

विराट कोहली ने अनुष्का को दिया फ्लाइंग किस

विराट कोहली और अनुष्का शर्म की कई फोटोज और वीडियोज वायरल हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली ने चलते मैच के दौरान ऑडियंस में बैठीं पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दे दिया. ये देखकर एक्ट्रेस शर्म से लाल हो जाती हैं और हंसने लगती हैं. सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का की इस बॉन्डिंग की जमकर चर्चा हो रही हैं. फैंस पत्नी अनुष्का के लिए विराट कोहली के इस लविंग जेस्चर को देख क्रेजी हो गए हैं। 

स्टेडियम पहुंची थी अनुष्का।

अनुष्का शर्मा अक्सर अपने पति विराट कोहली को मैच के दौरान प्रोत्साहित करती नजर आती है। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह कैमरे में कैप्चर हुआ है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को शर्माते हुए देखा जा सकता है। अनुष्का शर्मा ने इस अवसर पर ब्लैक एंड व्हाइट टॉप पहन रखा था। वहीं, उन्होंने मैचिंग कैप भी पहन रखी थी।

लंच डेट पर भी आए थे साथ नज़र।

इससे पहले अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली से साथ बेंगलुरु में लंच डेट पर निकली थीं. इस दौरान अनुष्का के पैरेंट्स और उनकी फैमिली के कुछ मेंबर्स भी मौजूद थे. अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर इस लंच डेट की फोटोज की झलक भी दिखाई थी. अनुष्का ने पति विराट के साथ साउथ इंडियन फूड का लुत्फ उठाया।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join