Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jul 17, 2026 | New Delhi
India

‘हिजबुल्लाह’ के मिसाइल हमले में भारतीय व्यक्ति की मौत, इजराइल को लगा ‘गहरा सदमा’

March 7, 2024 Simran Khan 1 min read
Picsart 24 03 07 08 49 39 545

नई दिल्ली: लेबनान से दागी गई एक एंटी-टैंक मिसाइल के इजराइल के उत्तरी सीमावर्ती मार्गालियट समुदाय के पास एक बगीचे में गिरने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए, यह घटना सोमवार की बताई गई है.

किन भारतीयों की हुई मौत

तीनों भारतीय केरल के रहने वाले थे. पीड़ित की पहचान केरल के कोल्लम के 31 वर्षीय पैट निबिन मैक्सवेल के रूप में हुई.. मैक्सवेल कथित तौर पर दो महीने पहले इज़राइल पहुंचे थे और हमले के समय एक खेत में काम कर रहे थे. खबर है की उनकी पांच साल की बेटी और उनकी पत्नी जीवित हैं, जो एक और बच्चे की उम्मीद कर रही हैं.

घायलों की हुई पहचान

दोनों घायल भारतीयों की पहचान बुश जोसेफ जॉर्ज और पॉल मेल्विन के रूप में हुई. बचाव सेवा मैगन डेविड एडोम (एमडीए) के प्रवक्ता जकी हेलर ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि मिसाइल ने सोमवार सुबह 11 बजे के आसपास इज़राइल के उत्तर में गैलील क्षेत्र में मोशव (सामूहिक कृषि समुदाय) मार्गालियट में एक बागान पर हमला किया.

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, चेहरे और शरीर पर चोट लगने के बाद जॉर्ज को पेटा टिकवा के बेलिन्सन अस्पताल ले जाया गया. उनका ऑपरेशन किया गया, उनकी हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें निगरानी में रखा गया है. वह भारत में अपने परिवार से बात कर सकते हैं.

मेल्विन मामूली रूप से घायल हो गए और उन्हें उत्तरी इज़राइली शहर सफ़ेद के ज़िव अस्पताल में भर्ती कराया गया है.वह केरल के इडुक्की जिले से हैं. माना जाता है कि यह हमला लेबनान में शिया हिजबुल्लाह गुट द्वारा किया गया था, जो गाजा पट्टी में चल रहे युद्ध के बीच हमास के समर्थन में 8 अक्टूबर से रोजाना उत्तरी इज़राइल पर रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन लॉन्च कर रहा है.

घटना पर टिप्पणी करते हुए, पीड़ित के पिता पाथ्रोस मैक्सवेल ने कहा कि उन्हें शाम लगभग 4.30 बजे उनकी बहू का फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है. बाद में करीब साढ़े 12 बजे उन्हें बेटे की मौत की सूचना दी गई.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join