Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Nov 05, 2026 | New Delhi —
Entertainment

Google ने Paris Olympics की शुरुआत पर बनाया बेहतरीन Doodle

July 27, 2024 • Lavi Rana• 1 min read
google

कल शुक्रवार को Paris Olympics की शुरुआत हो चुकी है. इसी ओलंपिक की शुरुआत के मौके पर गूगल द्वारा भी Search पेज पर एक इतना बेहतरीन Doodle बनाया गया है जिस पर क्लिक करते ही आप डायरेक्ट पेरिस में हो रहे 2024 के ओलंपिक से जुड़ी खबरों को देख सकते हैं.

इस टोटल पर क्लिक करते ही मिल जाएगी ओलंपिक की सारी जानकारी

Google अपनी क्रिएटिविटी को दिखाते हुए दुनिया के हर खास मौके पर एक अट्रैक्टिव डूडल बनता है. Google ने कल ही अपना एक शानदार Doodle बनाया है और यह डूडल पेरिस में शुक्रवार को हुई ओलंपिक की शुरुआत के उपलक्ष में बनाया गया है. पेरिस में 2024 के ओलंपिक का आयोजन 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक किया गया है. इस मौके को खास बनाने के लिए Google ने भी एक कदम बढ़ाया और एक शानदार डूडल बना डाला, इतना ही नहीं इसके साथ-साथ Google ने अपना लोगो भी बदल लिया है. Google द्वारा बनाए गए डूडल में कुछ जानवरों को गर्मियों के खेल खेलते हुए देखा जा सकता है हालांकि अभी तक Google द्वारा इस डूडल को बनाने वाले डिजाइनर का नाम नहीं बताया गया है. अगर आपको ओलंपिक से जुड़ी कोई भी खबर चाहिए तो आप इस डूडल पर एक क्लिक करके ओलंपिक से जुड़ी सारी अपडेट पा सकते हैं.

google1
Google के डूडल में कुछ पंछियों द्वारा स्केटबोर्डिंग का खेल खेलते हुए देखा जा सकता है

आज भी देखने को मिला नया डूडल

इतना ही नहीं Google के द्वारा पेरिस में ओलंपिक की शुरुआत के मौके पर बनाया गया डूडल सारे खेलों को दर्शा रहा था. तो वही आज स्केटबोर्डिंग के खेल को दर्शाते हुए ओलंपिक में होने वाली इस खेल की जानकारी दे रहा है. आज के Google के डूडल में कुछ पंछियों द्वारा स्केटबोर्डिंग का खेल खेलते हुए देखा जा सकता है. उम्मीद है कि ओलंपिक में होने वाले हर खेल को दर्शाते हुए Google द्वारा डिजाइन किए गए शानदार डूडल हमें देखने को मिलेंगे.

117 भारतीयों ने लिया ओलंपिक में हिस्सा

पेरिस की सीन नदी पर ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी कल शुक्रवार को की गई. इस बार ओलंपिक में 69 स्पर्धाएं होनी है जिम 117 भारतीय जिसमें 70 पुरुष और 47 महिलाएं शामिल है द्वारा इन प्रतियोगिताओं में भाग दिया गया है. इस बार ओलंपिक 95 पदकों के लिए आयोजित किया गया है. आज 27 जुलाई 2024 को पेरिस ओलंपिक में बैडमिंटन, मुक्केबाजी, शूटिंग, टेबल टेनिस, हॉकी जैसे खेल खेले जाएंगे.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join