Breaking
Latest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the worldLatest: Follow our breaking news coverage for all updatesLatest News from India and around the world
Thu, Apr 30, 2026 | New Delhi
Entertainment

रिलीज हुआ ‘मिर्जापुर 3’ का ट्रेलर ,जानिए क्या अलग होगा इस बार ?

June 21, 2024 Lavi Rana 1 min read

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2024-06-21-at-17.29.01_3211d66d.jpg
मिर्जापुर 3

मिर्जापुर’ वेब सीरीज लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध रही है. इसके आए हुए दोनों सीजन लोगों को बहुत पसंद आए थे. लोग मिर्जापुर 3 के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब वह इंतजार खत्म हो चुका है. 20 जून 2024 को ‘मिर्जापुर 3’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इसके रिलीज इवेंट के दौरान एक्टर पंकज त्रिपाठी जो की मिर्जापुर में कालीन भैया का किरदार निभा रहे हैं और अंजुम शुक्ला जो कि शरद शुक्ला के रोल में नजर आएंगे दोनों ने अपने तीसरे मिर्जापुर सीजन को लेकर बातचीत की. बहुत ही जल्द हम ‘मिर्जापुर’ का सीजन 3 अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे. इस सीरीज में इस बार पुराने कलाकारों के साथ-साथ नए कलाकार भी देखने के लिए मिलेंगे. मिर्जापुर सीजन 3 में कालीन भैया हमें घायल शेर की तरह नजर आएंगे क्योंकि सीजन 2 में दिखाया गया था कि गुड्डू गुप्ता और गोलू गुप्ता ने अपना बदला लेने के लिए मिर्जापुर में आतंक फैला दिया था जिसमें कालीन भैया हार गए थे.

पहले दो सीजन की तरह ही ‘मिर्जापुर’ 3 के ट्रेलर में भी सभी कलाकार एक दूसरे के पीछे पड़े हुए दिखाई देते हैं और पहले दो सीजन की तरह इसमें भी खून खराबा और कूटनीति देखने को मिलेगी.

‘मिर्जापुर’ 3 में क्या कमल होगा?

ट्रेलर रिलीज इवेंट के दौरान पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि सीजन 2 में दिखाया गया था की मुन्ना भैया मर चुके हैं और आप पर भी गोली चलाई गई थी तो क्या घायल शेर लौट कर आएगा? कैसे संभालेंगे आप सब कुछ, कैसे क्या करेंगे? तो उसे पर पंकज त्रिपाठी ने मजाक भरे अंदाज कहा कि, जब ‘मिर्जापुर’ सीजन 3 5 जुलाई को रिलीज होगी , आप सीरीज देखेंगे तो सब पता चल जाएगा. राइटर्स ने सब कुछ संभाल है बहुत अच्छा लिखा है और उन्हें ही इसका क्रेडिट जाता है.
और जब पंकज त्रिपाठी से उनके किरदार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें उनके डायलॉग लिखे हुए मिल जाते हैं उनसे जैसा करने के लिए बोला जाता है वह वैसे एक्टिंग कर देते हैं और डायलॉग बोल देते हैं उन्होंने कहा सब कुछ परमात्मा करवा रहे हैं.

क्या छोटे शुक्ला कालीन भैया के साथ हाथ मिलाते नजर आएंगे?

जैसा कि सभी जानते हैं कि अंजुम शुक्ला को सीजन 2 में शरद शुक्ला के किरदार में देखा गया था. उन्होंने सीजन 2 के आखिर में कालीन भैया की जान बचाई थी तो, क्या वह मिर्जापुर सीजन सीजन 3 में कालीन भैया के साथ हाथ मिला लेंगे? क्या उनके साथ काम करते हुए नजर आएंगे? इस पर अंजुम शुक्ला ने कहा कि इस बार आपको ‘मिर्जापुर’ सीजन 3 में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा. शरद शुक्ला और कालीन भैया साथ मिलकर भी और अलग भी काम करते हुए नजर आएंगे. इस बार मिर्जापुर में कुछ ऐसी चीज देखने के लिए मिलेगी जो पहले नहीं देखी गई पूर्वांचल में भी कुछ ऐसा करवाएंगे जो वहां के इतिहास में भी कभी नहीं हुआ. इस बार ‘मिर्जापुर’ सीजन 3 में बहुत कुछ नया देखने के लिए मिलेगा

Home
Google_News_icon
Google News
Facebook
Join