Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

CBI-ED के ‘दुरुपयोग’ के खिलाफ 14 विपक्षी पार्टियां पहुंची सुप्रीम कोर्ट। 5 अप्रैल को होंगी सुनवाई।

March 24, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
sc 1

देश की 14 विपक्षी पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को याचिका दायर की और कहा कि विपक्षी राजनीतिक दलों के ख़िलाफ़ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का दुरुपयोग किया जा रहा है. याचिका दाखिल करने वालों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, द्रमुक, राजद और तृणमूल कांग्रेस सहित 14 राजनीतिक दल शामिल हैं। इस मामले में 5 अप्रैल को सुनवाई होगी. विपक्षी पार्टियों की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने मामला चीफ जस्टिस के सामने रखा.
याचिका में विपक्षी दलों का कहना है कि विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए ईडी और सीबीआई का मनमाने तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है. सभी 14 राजनीतिक दलों का कहना है कि लोकतंत्र खतरे में है और हम किसी भी मौजूदा जांच को प्रभावित करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं.

ED ने जारी किए थे ये आंकड़े

पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 31 जनवरी 2023 तक के आंकड़े जारी किए थे. ईडी ने अब तक धन-शोधन निवारण अधिनियम, के तहत प्रवर्तन मामले की 5906 सूचना रिपोर्ट दर्ज की हैं. इन केसों में 513 लोग गिरफ्तार हुए. इनमें से छापेमारी 531 केसों में हुई. इन 531 केसों में 4954 सर्च वारंट जारी हुए. इन सभी मामलों में से नेताओं के खिलाफ 176 केस (ECIR) दर्ज हुए. कई दिग्‍गज नेताओं पर भी केस दर्ज किए गए हैं. ईडी ने कुल केसों का 2.98 परसेंट में से अब तक 1142 चार्जशीट पेश हुई हैं. पीएमएलए के तहत अब तक 25 केसों में ट्रायल पूरा हुआ है।

सूरत कोर्ट ने सुनाई राहुल गाँधी को 2 साल की सजा।

राहुल गांधी को गुरुवार को सूरत की कोर्ट ने 2 साल जेल की सजा सुनाई है। सजा मानहािन के केस में सुनाई गई है। 2019 में राहुल गांधी ने कर्नाटक की रैली में कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर सत्तापक्ष ने लोकसभा में हंगामा किया। विपक्ष ने भी अडाणी मामले पर JPC की जांच की मांग को लेकर हंगामा किया।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join