Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Mon, Jul 06, 2026 | New Delhi
India

Delhi के एक Baby Care Center में लगी भीषण आग, इतने नवजात शिशुओं की हुई मौत, जानिए डीटेल्स

May 26, 2024 Sneha 1 min read
fire gdfcb75c0a 1280

Massive Fire Incident Broke Out in Delhi’s Vivek Vihar Area in a Baby Care Center

आपको बतादें, कि हाल ही में कल के दिन यानि 25 मई केा दिल्ली के Vivek Vihar इलाके में स्थित एक बेबी केयर सेंटर में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है. खबरों के हवाले से ये बताया जा रहा है, कि इस आग की लपट में 12 नवजात शिशु आ गए थे, जिसमें कि 7 ने वहीं पर अपना दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है, कि कुछ नवजात आग की लपटों की चपेट में आ गए और वहीं कुछ को Oxygen नही मिल पाई. जिस कारण से उनकी मौत हो गई. आइए जानते है पूरा मामला

आपको बतादें, कि दिल्ली के विवेक विहार का ये मामला है. जिसमें कि आपको बतादें, कि हादसे के बाद से ही बेबी केयर सेंटर का पूरा स्टाफ इस समय फरार है. वहीं जितने भी नवजात शिशुओं की इस घटना के दौरान मौत हुई है उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी भेज दिया जा चुका है. इसके अलावा बचे हुए नवजातों का ईलाज इस समय East Delhi के एक एडवांस नर्सिंग होम में चल रहा है.

बेबी सेंटर समेत आग की चपेट में आए दो घर

पुलिस के द्वारा इस बात की सुचना प्राप्त हुई है, कि रात के तकरीबन 11.30 बजे के दौरान ये आगे बेबी केयर सेंटर में लगी थी, जिस दौरान ना केवल बेबी केयर सेंटर ही इन आग की लपटों की चपेट में आया बल्कि इसके साथ ही में दो अन्य घरों में भी ये आग की लपटे पहुंच गई. मौके पर दमकल की टीम ने पहुंच कर के आग पर काबू पाया. इस घटना के पीछे का कारण ऑक्सीजन सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार ये बताया जा रहा है, कि Baby Care Center में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा था, जिस कारण से इतनी भीषण आग यहां पर देखनें को मिली थी.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join