Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 02, 2026 | New Delhi
Politics

नगर निगम कर्मियों की नौकरी पक्की, CM केजरीवाल का किया धन्यवाद

May 10, 2023 Megha Jain 1 min read
WhatsApp Image 2023 05 10 at 3.09.08 PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर हमेशा सजग रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने अमित शाह को लेटर लिखा और नगर निगम के कर्मचारियों की नौकरी पक्की कराने की बात कही। वैसे तो दिल्ली के मुख्यमंत्री की सरकार बहुत ही संकट में चल रही है ज शराब नीति को लेकर के ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं ।और उनके बंगले के ऊपर भी कई चर्चाएं बनी हुई है। इन सब के बीच में भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नगर निगम की भर्तियों को लेकर के अमित शाह को पत्र लिख रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक लेटर लिखा था। इस लेटर में सीएम केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम के 4,500 कर्मचारियों को पक्के करने का आग्रह किया था। बहुत ही प्रयासों के बाद अब नई दिल्ली नगर पालिका परिषद्(NDMC) के 4,500 कर्मचारियों को नियमित कर दिया गया है। जिसके बाद NDMC में आरएमआर से नियमित हुए कर्मचारियों ने मंगलवार को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया।

कर्मचारियों के नियमित होने पर बोले केजरीवाल।

केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार 2018 से फाइल लेकर बैठी रही, लेकिन हमने प्रयास जारी रखा। केंद्र को चिट्ठियां लिखते रहे। केंद्र सरकार के मंत्रियों से मिलकर आपकी बात रखी। खुशी है आज कर्मचारी नियमित हो गई।

उन्होंने आगे कहा कि साल 2018 में मेरी अध्यक्षता में एनडीएमसी काउंसिल की मीटिंग में आरएमआर कर्मियों को पक्का करने का प्रस्ताव पास किया। प्रस्ताव को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा गया। तब से पांच साल में केंद्र को चिट्ठी लिखी मंत्रियों से मुलाकात की। सभी के सहयोग से फरवरी 2023 में आरएमआर कर्मचारियों को पक्का कर दिया गया। मुझे बहुत खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी के साथ हूं।

आपको बता दें कि दिल्ली के CM केजरीवाल इनकी नौकरी को स्थाई करने के लिए 2018 से कोशिश कर रहे थे। उन्होंने इसके लिए कई बार केंद्र सरकार को पत्र लिखा था।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join