Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 02, 2026 | New Delhi
Politics

पीएम मोदी राजस्थान के दौर पर

May 10, 2023 Megha Jain 1 min read
0e6ad242 77c5 48fc 96d9 2941e1ced589

पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) आज राजस्थान आएंगे. पीएम मोदी का बीते 8 महीने में मरुधरा का यह पांचवा दौरा है. आज प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के राजसमंद और सिरोही का दौरा करेंगे. यहां वे 5 जिलों की 26 विधानसभा सीटों को साधेंगे. उनका फोकस सिरोही, राजसमंद जालोर, पाली और उदयपुर जिले की सीटों पर होगा. विधानसभा की इन 26 सीटों में से 19 पर बीजेपी काबिज है. बीजेपी राजस्थान में पहले से मजबूत अपने इस गढ़ पर पकड़ और पुख्ता करना चाहती है. पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान राजस्थानवासियों को 5500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे.

मारवाड़ संभाग के पाली जिले की 6 सीटों में से पांच बीजेपी के पास है. सिरोही जिले की 3 में से 2 सीटों भाजपा के पास है. जालोर की 5 सीटों में से 4 पर बीजेपी काबिज है. मेवाड़ के उदयपुर की 8 में से 6 सीटें भाजपा के पास है. वहीं राजसमंद की 4 सीटों में से 2 पर बीजेपी का कब्जा है. राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है. लिहाजा बीजेपी अपने पंरपंरागत गढ़ों को और मजबूत करने के साथ ही कांग्रेस के कब्जे वाली सीटों पर अपना प्रभाव जमाने की पुरजोर कोशिश कर रही है.

प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा से लोगों को जोड़ने के लिए 14 विधानसभा क्षेत्र से डेढ़ लाख जनता को जुटाने का लक्ष्‍य रखा गया है. इसमें बीजेपी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जाकर ग्रामीण क्षेत्र, आदिवासी क्षेत्र और शहरी क्षेत्रों के लोगों को जगह-जगह चौपाल करके निमंत्रण दिया है. प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सिक्योरिटी के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं. 30 से ज्यादा सुरक्षा एजेंसियां सुरक्षा व्‍यवस्‍था में जुटी हैं. प्रधानमंत्री ब्रह्म कुमारियों के शांतिवन परिसर का भी दौरा करेंगे. वह सुपर स्पेशलिटी चैरिटेबल ग्लोबल हॉस्पिटल, शिवमणि वृद्धाश्रम के दूसरे चरण और नर्सिंग कॉलेज के विस्तार का शिलान्यास करेंगे.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join