Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, May 02, 2026 | New Delhi
Entertainment

पत्नी आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मांगी माफी। बोलीं- वापस ले रही हूं केस।

May 8, 2023 Rupali Parihar 1 min read
nawazuddin

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बीते काफी वक्त से पत्नी आलिया के साथ अपने खराब रिश्ते के चलते विवादों में हैं, लेकिन आलिया सिद्दीकी के ताजा खत के बाद लगता है कि उनके बीच जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाएगा।

पत्नी आलिया ने शेयर किया नोट।

आलिया ने अपने नोट में लिखा, ‘हैलो नवाज…..नवाज ये खत तुम्हारे लिए है मैंने कई जगह सुना और पढ़ा है की ज़िन्दगी चलते रहने का नाम है। हमारे बीच जो कुछ भी हुआ पिछले कुछ महीनों में, मै उन सब चीजों को भुलाकर अपने ईश्वर पे आस्था रखकर उनकी प्रेरणा से खुद की गलतियों की माफी मांगते हुऐ, तुम्हारी गलतियों को माफ करते हुए आगे बढ़कर भविष्य को बेहतर आकार देने की कोशिश करूंगी। अतीत में फंस कर रह जाना किसी भी चक्रव्यूह में फंस जाने से कम नहीं होता। इसलिए इस अतीत को पीछे छोड़कर ऐसी गलतियों को फिर से न दोहराने के वादे के साथ हम बच्चों के भविष्य को एक सुनहरे प्रकाश से भरने का प्रण लेते हैं।

केस वापस ले रही है आलिया

आलिया ने घोषणा की है कि उन्होंने नवाजुद्दीन की फैमिली पर जो केस किए हैं वह सभी वापस ले रही हैं। आलिया ने नवाजुद्दीन को लिखे पत्र में कहा है कि उन्हें उनसे कोई आर्थिक मदद भी नहीं चाहिए और न ही उसकी उम्मीद रखती हैं। आलिया ने कहा कि वह कहना चाहती है कि उनके हिस्से का जो घर है उसे बेचकर वह उनकी फिल्म बनाने के दौरान लिया गया उधार चुकाना चाहती हैं। आलिया ने नवाजुद्दीन के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए लिखा है कि वह बच्चों का भी बेहतर से ख्याल रखें।

मेरी सारी लड़ाई बच्चों के लिए थी- आलिया

उन्होंने आगे लिखा, ‘आप एक अच्छे पिता है और उम्मीद है की आप आगे भी एक अच्छे पिता होने के सारे कर्तव्य निभाते रहेंगे। उन्हें एक अच्छा व बेहतर भविष्य देने का हर एक प्रयास करेंगे। मेरी सारी लड़ाई सिर्फ हमारे बच्चों के लिए थी। उनके चेहरे पे मुस्कुराहट का साइज देख कर मेरे सारे गुस्से, सारे चिंता के विषयों ने अपना आकार समेट लिया है। नवाज हमने साथ में एक लंबा समय बिताया है जीवन में कई बार उतार- चढ़ाव देखे हैं और सब परिस्थितियों में जीत हासिल की। इसलिए मुझे उम्मीद है अभी तुम अपने करियर को एक बहुत ऊंचे आयाम तक ले जाओगे। मैं मेरे ईश्वर से प्रार्थना करती हूं की वो तुम्हे सफलता के नए मानकों से नवाजे बीते कुछ वक्त ने मेरे सोचने और समझने के तरीके को एक अलग दिशा दी है। मैंने आप पे या आपकी फैमिली पे जो भी केस किए हैं उन्हें में वापस ले लूं।’

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join