Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jul 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

सोनाक्षी सिन्हा स्टारर सीरीज ‘दहाड़’ ट्रेलर रिलीज

May 4, 2023 Megha Jain 1 min read
dhakad

सोनाक्षी सिन्हा स्टारर सीरीज ‘दहाड़’ (Dahaad) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया था जिसके बाद से ही फैंस को इसके फुल ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था। अब इसका धमाकेदार ट्रेलर सामने आ गया है।

ट्रेलर हुआ रिलीज (Dahaad Trailer)

बात करें ट्रेलर की इसकी शुरुआत होती है मर्डर मिस्ट्री से जिसे सुलझाने का जिम्मा सोनाक्षी सिन्हा ने उठाया है। ट्रेलर से ये साफ है कि विजय वर्मा ही सीरीज के सीरियल किलर हैं, लेकिन क्यों और कैसे वो इतनी लड़कियों की हत्या को अंजाम देते हैं, ये पता लगाना सोनाक्षी सिन्हा का काम है। शुरुआत से लेकर आखिरी तक इसका ट्रेलर बेहद ही धमाकेदार नजर आ रहा है। बता दें कि इस सीरीज में विजय वर्मा एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जो लड़कियों को पहले फंसाता है और फिर उनकी हत्या कर देता है या फिर खुद उन्हें मार डालता है। दडाड़ के ट्रेलर कुल ढाई मिनट का है, जो बहुत शानदार हैं।

मर्डर मिस्ट्री सुलझाती नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा

इसमर्डर मिस्ट्री सुलझाती नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा हरियाणा की पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। उनके सामने आ रही एक-एक करके कई लड़कियों के गायब होने की कहानी और उन सबकी कहानी एक जैसी ही होती है। अब सोनाक्षी उन लड़कियों के मिस्ट्री के पीछे खोजबीन में जुटती हैं और उन्हें लगता है कि इन लड़कियों को जिस आदमी ने भगाया है उसी ने उनका मर्डर भी किया है।
12 मई को होगी रिलीज

ये सीरीज 12 मई से अमेजन पर स्ट्रीम होने वाली है। वहीं, इस सीरीज के कुल 8-एपिसोड हैं और इसका निर्माण रीमा कागती और जोया अख्तर ने किया है। वहीं इस सीरीज के निर्देशन की बात करें तो रुचिका ओबेरॉय और रीमा ने इसका निर्देशन किया है। सीरीज एक मल्टी स्टारर सिरीज है जिसमें एक से बढ़कर एक एक्सपीरिएंस्ड स्टार्स नजर आने वाले हैं

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join