Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 02, 2026 | New Delhi
Politics

भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस की ली शपथ

May 1, 2023 Megha Jain 1 min read
cc

भाजपा और कांग्रेस में नेताओं का आना जाना लगातार चल रहा है ऐसे में आप भाजपा को बड़ा झटका लगा है
भाजपा का साथ छोड़ने के बाद छत्‍तीसगढ़ के आदिवासी नेता नंदकुमार साय सोमवार को कांग्रेस में शामिल होने राजीव भवन पहुंचे। कांग्रेस मुख्‍यालय में नंदकुमार साय का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्‍वागत किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में साय ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सीएम भूपेश बघेल ने नंदकुमार साय को कांग्रेस की सदस्‍यता दिलाई। इस मौके पर पार्टी के तमाम दिग्‍गज नेता मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही बड़ी बात।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है। आदिवासी और मजदूरों के लिए पूरे जीवन संघर्ष करने वाले नंदकुमार साय ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। साय जाना पहचाना चेहरा है। 3 बार विधायक, 3 बार लोकसभा और 2 बार राज्यसभा में रहे। उनका जीवन सादगीपूर्ण रहा। वह नमक नहीं खाते। जब नमक नहीं खाते तो किसी का नमक लगने का सवाल ही नहीं उठता। साय ने कांग्रेस सरकार की दबी जुबान से नहीं, खुले मंच से प्रशंसा की। कांग्रेस परिवार में उनका स्वागत करता हूं। आज साय को सुनने का दिन है।

नंदकुमार साय ने कहा, अटल जी की पार्टी आज उस रूप में नहीं है।

नंदकुमार साय ने कहा कि यह निर्णय काफी कठिन और मेरे जीवन का अद्वितीय निर्णय है। अटल बिहारी को फॉलो करता था। वह भारत माता के लिए कहते थे कि भारत एक जीता जागता राष्ट्र है। अटल जी की पार्टी आज उस रूप में नहीं है। परिस्थितियों बदली हुई दिखती है। भूपेश सरकार को वाच किया, जो कस्बे थे, वो शहर बन गए। एक नारा अच्छा लगा, नरवा गरवा घुरवा बड़ी, एला न छोड़बे संगवारी। सनातन चिंतन को यहां नया स्वरूप मिल रहा है। भगवान राम के ननिहाल को संवारा जा रहा है। राम वन गमन पथ बनाया जा रहा है।
नंदकुमार साय ने कहा कि भाजपा का स्वरूप आज बचा नहीं है। बीजेपी में मुझे किसी दायित्व में नहीं रखा गया। पद की जरूरत नहीं है, लेकिन आम लोगों का काम भी नहीं दिखता है। जनहित के काम करने के लिए समर्थ और समर्पित दल में शामिल होने का निर्णय लिया।

छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने किया नंदकुमार साय का स्‍वागत।

वहीं छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने नंदकुमार साय का स्‍वागत किया। टवीटर पर पोस्‍ट कर लिखा, आदिवासियों के हितों में सदैव अपनी आवाज बुलंद करने वाले वरिष्ठ आदिवासी नेता डा. नंद कुमार साय जी का छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी हार्दिक स्वागत करती है। आपके कांग्रेस प्रवेश से आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन के अधिकार को और भी मजबूती मिलेगी

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join