Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला दूसरी बार बनने वाली है माँ। 

April 29, 2023 Rupali Parihar 1 min read
arjun rampal girlfriend

एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला दूसरी बार माँ बनने वाली है। अर्जुन राजमपाल की गर्लफ्रेंड और साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक दूसरे के साथ लिव इन में रह रहे रहे अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स का प्यार किसी से छुपा नहीं है। एक्टर का गर्लफ्रेंड के साथ एरिक नाम का एक बेटा है, और अब वह दूसरी बार डैडी बनने वाले हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर क्र दी जानकारी।

गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। इसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। गैब्रिएला ने प्रेगनेंसी शूट की शानदार तस्वीरों साझा करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया है। इसके साथ उन्होंने यह एलान किया है कि वह अर्जुन रामपाल के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं।

बिना शादी के दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं गैब्रिएला।

काजल अग्रवाल से लेकर दिव्या दत्ता तक ने उन्हें सेकेंड प्रेग्नेंसी के लिए बधाई दी है। बता दें कि गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल की मुलाकात आईपीएल पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे मुलाकात में बदल गई, और यह कपल 2019 में एक बेटे के पेरेंट्स बने। हालांकि, अर्जुन और गैब्रिएला ने शादी नहीं की। बिना शादी के ही गैब्रिएला अर्जुन के बेबी के साथ प्रेग्नेंट हैं। कपल के रिलेशन को चार साल बीत चुके हैं।

दोनों साथ फिल्म में आने वाले है नज़र

 गैब्रिएला डेमेट्रियड्स, अर्जुन कपूर के साथ एक फिल्म में नजर आएंगीं। इस अनटाइटल्ड फिल्म में वह ब्रिटिश-भारतीय पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी, जो अर्जुन के कैरेक्टर की जांच कर रही है। फिल्म में दोनों के बीच रोमांटिक एंगल होने की भी चर्चा है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join