Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Nov 07, 2026 | New Delhi —
Entertainment

रवीना टंडन नेशनल कॉन्क्लेव ऑन मन की बात एट 100 में शामिल हुई

April 28, 2023 • Megha Jain• 1 min read
833de39c 37ee 4d5d 98e5 ce761e71f2de

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने हाल में नेशनल कॉन्क्लेव ऑन मन की बात एट 100 में शामिल हुई। इस दौरान एक्ट्रेस से बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने खासकर एटरटेनमेंट इंडस्ट्री में महिलाओं के योगदान पर बयान दिया।

टीवी इंडस्ट्री को लेकर की बात।

रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने कहा, ‘हम सैलरी की असमानता के बारे में बात करते हैं, लेकिन आज टीवी इंडस्ट्री में महिलाओं को उनके पुरुष समकक्षों की तुलना में बहुत अधिक सैलरी मिलती है, जो कि बहुत अच्छी बात है क्योंकि वे इस तरह का काम कर रही हैं और मेरा मानना है कि हमारे टीवी इंडस्ट्री में महिलाओं का राज है और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी। लीड रोल ज्यादातर महिलाएं कर रही हैं।’

सभी जगह सिर्फ महिलाएं हैं।

रवीना टंडन ने आगे कहा, ‘आज दुनिया में एक बदलाव आया है। सभी शीर्ष पद पर चाहे वो फोटोग्राफी की निदेशक हों, हमारे कोरियोग्राफर हों, हमारे डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, प्लेटफॉर्म चीफ या फिर चैनल, सभी जगह प्रमुख सिर्फ महिलाएं ही हैं। जो अवसर हमें मिलने चाहिए, वो हमें मिल रहे हैं। प्रोड्यूसर के तौर पर एक महिला इन मुद्दों को समझती है। वह संवेदनशीलता को समझती है। वह उन मुद्दों को समझती है इसलिए हमें अधिक अवसर मिल रहे हैं’।
‘घुड़चढ़ी’ में दिखाएंगी दम।

रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री में हम धीरे-धीरे लेकिन जरूर बढ़ रहे हैं क्योंकि यह शुरुआत से ही पुरुष प्रधान इंडस्ट्री रही है, लेकिन इसमें एक बदलाव जरूर आया है। हमारी महिलाओं ने धारणाओं को तोड़ दिया है और अब हम पुरुषों के गढ़ में प्रवेश कर चुके हैं।’ वर्क फ्रंट की बात करें रवीना टंडन (Raveena Tandon) टंडन ‘घुड़चढ़ी’ में दिखेंगी, जो एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join