Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

एड में शाहरुख़ खान संग दिखे आर्यन खान। डायरेक्शन के साथ किया स्क्रीन डेब्यू।

April 26, 2023 Rupali Parihar 1 min read
shahrukh aryan

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पर तो अपना डेब्यू पहले ही पक्का कर चुकी हैं।  वहीं, अब एक्टर के बेटे आर्यन खान का भी डेब्यू हो गया है। आर्यन के इस डेब्यू का पहला वीडियो भी सामने आ गया है।  क्लिप को देखकर साफ हो रहा है कि आर्यन खान ने ना सिर्फ इसका डायरेक्शन किया है, बल्कि कैमरे के सामने भी अपने बेहतरीन अंदाज से लोगों को दीवाना बनाते नजर आए हैं।

डायरेक्टर के तौर पर भी किया डेब्यू।                       

शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने सिर्फ स्क्रीन डेब्यू किया बल्कि उन्होंने डायरेक्टर के तौर पर भी अपना पहला काम रिलीज किया है।  आर्यन ने पहली बार में ही किसी फिल्म पर हाथ नहीं आजमाया बल्कि एड फिल्म से शुरुआत की है।  उन्होंने इस एड फिल्म का निर्देशन किया है और इसमें एक्ट भी किया है। बेटे के इस पहले कदम में शाहरुख खान भी साथ देने के लिए आए हैं. आर्यन खान के स्क्रीन पर दिखने के बाद शाहरुख दिखाई देते हैं।

विज्ञापन में साथ दिखे शाहरुख़ और आर्यन।

विज्ञापन की शुरुआत एक ब्लैकबोर्ड से हो रही है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो आर्यन खान अपने ब्रांड के लिए प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन आखिरी में वह निराश हो जाते हैं और बोर्ड पर रेड मार्क लगाकर आगे बढ़ जाते हैं। इसके बाद एंट्री होती है शाहरुख खान की जो रेड मार्क को क्रॉस का साइन दे देते हैं, जो आर्यन के ब्रांड का लोगो है। क्लिप से यह भी साफ हो रहा है कि ब्रांड की लॉन्चिंग 30 अप्रैल को होगी।

शाहरुख़ खान ने शेयर किया वीडियो।

सोमवार को शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ब्रांड के विज्ञापन का टीजर जारी किया साथ ही यह खुलासा किया था कि यह पूरा एड 24 घंटे में रिलीज किया जाएगा। वहीं, अब इंतजार खत्म हो चुका है। विज्ञापन की क्लिप जारी हो चुकी है, जिसमें आर्यन खान भी स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं। इसे देखने के बाद फैंस ने पोस्ट पर प्रतिक्रियाओं की लड़ी लगा दी है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join