Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sat, Nov 07, 2026 | New Delhi —
Entertainment

प्रियंका चाहर चौधरी ख़िलाफ़ मॉडल ने दर्ज कराई कम्प्लेन। कपड़े चोरी करने के लगाए आरोप।

April 26, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
priyanka 2

 ‘बिग बॉस 16’ की पॉपुलर कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी अपने अंदाज़ से सोशल मीडिया पर छाई रहती है । फैंस उनकी तस्वीरों और वीडियो को देखना काफी पसंद करते हैं। वही अब यह एक्ट्रेस इस वक्त विवादों में घिर गई हैं। हाल ही में फेमस मॉडल और इन्फ्लुएंसर इशिता गुप्ता ने प्रियंका चाहर चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, अब इसे लेकर उन्होंने टीवी एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराइ है।

इंस्टाग्राम की थी पोस्ट शेयर।

इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इशिता ने प्रियंका पर कथित रूप से उनका पीछा करने और उनके कपड़े चोरी करने का आरोप लगाया था. अब डिलीट किए जा चुके पोस्ट में प्रियंका का नाम लेते हुए मॉडल ने लिखा था, ‘उसने मेरे 30 हजार पाउंड के कपड़े चुराए लेकिन उस वक्त मैंने कुछ नहीं बोला. उसने दुबई हवाई अड्डे पर मुझे परेशान किया ताकि वो अपना इमिग्रेशन करवा सकें और अपने लवर से भी मिल सकें. इसके बाद भी मैं चुप रही लेकिन अब जब प्रियंका मेरा काम कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं तो मैं चुप नहीं रहने वाली हूं.’

इशिता ने दर्ज कराई कंप्लेन।

प्रियंका और उनकी टीम पर परेशान करने के आरोप में इशिता ने मुंबई पुलिस में कंप्लेन दर्ज कराई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, ”मेरे पास इस तरह की बेकार की बातों के लिए वक्त नहीं है। सारा डेटाबेस पुलिस के पास है, और उसके बाद भी आप अटेंशन के लिए परेशान हैं।”

लगाए कई आरोप।

इसके पहले उन्होंने ट्विटर पर इस बात को कहा भी था कि जब वह यूके से इंडिया वापस आएंगी, तो मुंबई पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज कराएंगी कि प्रियंका और उनकी पीआर टीम ने उन्हें स्टॉक किया और सोशल मीडिया पर परेशान भी किया, और अब वह इतने नीचे गिर गए हैं कि मुझ पर आरोप भी लगा रहे हैं।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join