Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Nov 08, 2026 | New Delhi —
Entertainment

टाइगर 3 के सेट पर सिगरेट पीते दिखें सलमान खान। वायरल हुआ वीडियो।

April 23, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
salman khan

इन दिनों सलमान खान अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 13 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन शनिवार को मूवी के कारोबार में भारी उछाल देखने को मिला। मूवी ने ईद के मौके पर 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी कड़ी में सलमान की अपकमिंग मूवी ‘टाइगर 3’ के सेट से एक वीडियो लीक हो गया है, जिसमें सलमान खान स्मोकिंग करते नजर आ रहे हैं।

सिगरेट पीते दिखें सलमान खान।

वायरल वीडियो में सलमान काले रंग की शर्ट पहने टीम के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उन्हें बातचीत करते हुए स्मोकिंग करते देखा जा रहा है। इसे देखने के बाद एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, ‘भाई को एक गैंगस्टर मूवी करनी चाहिए जिसमें वह सिगार पीते दिखे तो मजा ही आ जाएगा।’  जहां एक ने लिखा, “दिवाली, कृपया जल्दी आइए”, वहीं दूसरे ने लिखा, “यह सबसे बड़ी वापसी होगी।”

वायरल हुआ सलमान खान का वीडियो।

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिक्स रिस्पॉन्स मिला है, वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। हालांकि उनकी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 के लिए हर कोई एक्साइटिड है। कथित तौर पर फिल्म टाइगर 3 से सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिस में वो ब्लैक पठानी पहने नजर आ रहे हैं और स्मोकिंग कर रहे हैं।

‘टाइगर 3’ में शाहरुख़ कर सकते है कैमियो।

‘टाइगर 3’ को लेकर अफवाहें हैं कि इसमें शाहरुख खान भी कैमियो करेंगे। फिल्म का टीजर पहले ही दर्शकों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा चुका है। वहीं, इसके दिवाली 2023 के मौके पर हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होने की संभावना है। इसमें एक्टर के अपोजिट कटरीना कैफ नजर आएंगी।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join