Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

शान ने ईद पर शेयर की फोटो तो हुए ट्रोल।  सिंगर ने लगाई जमकर क्लास।

April 23, 2023 Rupali Parihar 1 min read
shan

हर कोई ईद का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मना रहा है। हिंदू हो या मुस्लिम सभी एक-दूसरे को ईद की बधाई दे हैं। सलमान खान से लेकर शाह रुख खान तक तमाम सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।  मशहूर सिंगर शान ने भी ऐसा ही पोस्ट किया लेकिन उन्हें इसके लिए ट्रोल किया जाने लगा। शान ने अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें वो टोपी लगाए हुए हैं और नमाज अदा कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने उन पर भद्दी टिप्पणियां करनी शुरू कर दी।

शान ने शेयर की नमाज़ करते हुए फोटो।

शान ने ईद के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर फैंस को इस खास दिन की बधाई दी। इस तस्वीर में वह सफेद कुर्ता पायजामा के साथ टोली लगाए हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, इस दौरान व नमाज अदा करते दिख रहे हैं।

लोगो ने किया ट्रोल।

तस्वीर में उन्हें नमाज अदा करते देख लोगों ने भद्दी टिप्पणियां करनी शुरू कर दी। कुछ ने तो कहा कि उन्हें हिंदू धर्म का ख्याल रखना चाहिए था। खुद की तस्वीर पर इस तरह के कमेंट देखने के बाद शान ने पहले तो कुछ वक्त तक इन सबको इग्नोर किया, लेकिन जब इस तरह के ज्यादा ही कमेंट आने लगे तब उन्हें लगा कि इस पर अपनी राय बतानी चाहिए।

शान ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास।

शान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कहते हैं, ‘इंस्टाग्राम पर मैंने एक पोस्ट शेयर किया है ईद मुबारक करते है। एक तस्वीर है जो करीब तीन साल पुरानी है मेरे एक गाने की शूटिंग के दौरान की। ये गाना था ‘करम कर दे…’ इसे काफी पसंद किया गया था। ये एक कव्वाली थी, जिसमें मैंने इस तरह से टोपी लगाई थी। इसी का लुक मैंने पोस्ट करके आज बधाई दी। मैंने जब इसके पहले काफी वक्त तक इग्नोर किया, लेकिन जब ज्यादा ही अपने लगा तो मुझे लगा बात करनी चाहिए।

शान आगे कहते हैं, ‘लोगों ने कमेंट कर ये तक कहा कि हिंदू होते हुए ये सब करने की क्या जरूरत थी। मुझे याद है कुछ महीने पहले मैं गोल्डन टेंपल गया था। वहां, पर भी अपना सिर ढकना होता है और मैंने भी ऐसा ही किया था, लेकिन उस वक्त इस तरह के कोई रिएक्शन नहीं आए थे। किसी ने नहीं कहा कि हिंदू होते हुए भी आपने सिखों की तरह क्यों ये सब किया, क्यों ऐसे पोज दिए।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join