Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 26, 2026 | New Delhi
Entertainment

शाहरुख खान और सलमान खान ने फैन्स को दी बधाई।

April 23, 2023 Rupali Parihar 1 min read
shahrukh salman

बाॅलीवुड के खान सलमान और शाहरुख ने भी फैंस को अपने स्टाइल में विश किया है। बाॅलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने फैंस को ईद की बधाई दी है। उन्होंने अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आकर फैंस का अभिनंदन किया। सलमान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि सलमान अपने घर की बालकनी में आकर फैंस को ईद की बधाई दे रहे हैं।

 पिता के साथ बालकनी में आए सलमान खान।

सलमान खान के साथ बालकनी में उनके पिता और पॉपुलर राइटर सलीम खान भी दिखाई दिए। सलमान खान ने अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। सलमान खान ने घर के बाहर इंतजार कर रहे अपने फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। सलमान खान के ये अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। सलमान खान ईद के मौके पर जब अपने फैंस से मिल रहे थे तब उनके पीछे स्टाफ के लोग फोटो क्लिक कर रहे थे। सलमान खान की भी कई तस्वीरें क्लिक हुईं। सलमान खान कुछ ही मौके पर अपने फैंस से मिलने के लिए आते हैं। सलमान खान ईद के अलावा अपने जन्मदिन और कुछ खास मौके पर घर की बालकनी में नजर आते हैं।

छोटे बेटे अबराम संग शाहरुख़ ने फैन्स को दी बधाई।

शाहरुख ईद के मौके पर अपने घर मन्नत के बाहर आते हैं, और वहां मौजूद हजारों फैंस को ईद की बधाई देते हैं। ईद पर अपने पसंदीदा स्टार की झलक पाने के लिए चिलमिलाती धूप में भी शाहरुख के फैंस का मन्नत के बाहर जमावड़ा लगा हुआ था। शाहरुख ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। शाहरुख के साथ उनका छोटा बेटा अबराम भी थोड़ी देर के लिए बालकनी पर आए और फैंस को ईद विश किया। इस दौरान शाहरु कैजुअल लुक में नजर आए, उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लैक डेनिम पहना है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join