Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 02, 2026 | New Delhi
Politics

अंगकिता दत्ता को कांग्रेस ने 6 साल के लिए किया बाहर

April 22, 2023 Megha Jain 1 min read
d1fbc784 2f38 4734 bcf0 9782611d33b1

कांग्रेस ने असम यूथ कांग्रेस की अपनी अध्यक्ष अंगकिता दत्ता को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अंगकिता दत्ता पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया गया है। यहां जानिए कौन हैं अंगकिता दत्ता और पिछले दिनों से राष्ट्रीय स्तर पर क्यों हो रही उनकी चर्चा

कौन हैं अंगकिता दत्ता?
अंगकिता दत्ता असम युवा कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह असम के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अंजन दत्ता की बेटी हैं। 2016 के असम विधानसभा चुनाव में अंगकिता राज्य की अमगुरी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार भी रह चुकी हैं।

अंगकिता दत्ता हाल में उस समय चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और उनके सचिव वर्धन यादव पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। आरोप है कि अंगकिता के साथ छह माह से यह सब चल रहा था।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने इसकी शिकायत कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी की थी। राहुल ने बात सुनी लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब उल्टा अंगकिता को ही पार्टी से निकाल दिया गया है।

जारी किया था कारण बताओ नोटिस।

इससे पहले शुक्रवार को अंगकिता दत्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला पहले ही थाने पहुंच चुका है। दिसपुर पुलिस स्टेशन में अंगकिता दत्ता ने श्रीनिवास बीवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बोरा ने अंकिता दत्ता को लिखे एक पत्र में कहा है कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। आपके द्वारा कभी भी इस बारे में अवगत नहीं कराया गया। मामला सामने आने के बाद मैंने आप से मीडिया में कोई बयान न देने का अनुरोध किया था, क्योंकि किसी भी शिकायत के लिए पार्टी के अंदर एक तंत्र है, जिससे आप सहमत थीं।

आरोप आधारहीन और राजनीति से प्रेरित हैं।

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पाया है कि अंगकिता दत्ता ने श्रीनिवास बीवी के खिलाफ जो आरोप लगाए हैं, वह ‘आधारहीन और राजनीति से प्रेरित हैं।’ पार्टी ने इसी आधार पर दत्ता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का फैसला किया है।
लैंगिक भेदभाव और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप।

अंगकिता ने श्रीनिवास और यूथ कांग्रेस के एक और नेता वर्धन यादव पर लैंगिक आधार पर उनके साथ भेदभाव करने और गंदी भाषा में धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि अपने साथ हुई घटना की सूचना उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भी दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कांग्रेस का आंतरिक मामला-
असम कांग्रेस ने इस मामले में गुरुवार को ही दत्ता के खिलाफ कारण बताओ नोटिकस जारी किया था और 24 घंटे में जवाब मांगा था। हालांकि, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे कांग्रेस का ‘आंतरिक मामला’ बताया था।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join