Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jun 26, 2026 | New Delhi
Entertainment

अक्षय तृतीया पर आदिपुरुष का मोशन पोस्टर हुआ जारी।

April 22, 2023 Rupali Parihar 1 min read
adipurush 1

साउथ सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले दिनों मेकर्स ने राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव पर श्रीराम, माता सीता और हनुमान का लुक जारी किया था। वहीं अब अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर ‘आदिपुरुष’ का मोशन पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें प्रभास हाथ में धुनष और बाण लिए श्रीराम के रूप में नजर आ रहे हैं।

रिलीज हुआ आदिपुरुष का मोशन पोस्टर।

इस मोशन पोस्ट के अंत में आपको श्री राम का किरदार निभा रहे प्रभास, धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाकर युद्ध वाले अंदाज में नजर आएंगे। पीछे जय श्रीम राम का उद्घोष चल रहा है।  पोस्ट शेयर करते हुए ओम राउत ने कैप्शन में लिखा- जब न जा पाओ सारे धाम तो बस ले लो प्रभु का नाम… जय श्रीराम।

गीत को अजय-अतुल की पॉपुलर जोड़ी ने किया कम्पोज़।

इस गीत को अजय-अतुल की पॉपुलर जोड़ी ने कंपोज किया है और मनोज मुंतशिर ने ये गीत लिखा है।इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए डायरेक्टर ओम राउत ने कैप्शन में लिखा, ‘जब न जा पाओ सारे धाम तो बस ले लो प्रभु का नाम… जय श्रीराम।’ बता दें कि ओम राउत की इस फिल्म का निर्देशन टी-सीरीज, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर ने किया है।

16 जून, 2023 को होंगी रिलीज़।

‘आदिपुरुष’ का टीजर पिछले साल ही रिलीज हुआ था। जिसके बाद इसके किरदारों के लुक और फिल्म के ग्राफिक्स को लेकर जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने फिल्म के मेकर्स को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों के एतराज को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया और फिल्म के वीएफएक्स पर नए सिर से काम शुरू किया गया। अब ये फिल्म 16 जून, 2023 को दुनियाभर में रिलीज होगी।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join