Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Wed, Jun 24, 2026 | New Delhi
India

दिल्ली की साकेत कोर्ट में दिनदहाड़े महिला को मारी गोली। वकील बनकर आया था हमलावर।

April 21, 2023 Rupali Parihar 1 min read
golibari

दिल्ली की साकेत कोर्ट में गोलीबारी की खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि एक महिला को गोली मारी गई है। इस दौरान चार राउंड फायर किए गए हैं। महिला को गवाही के लिए कोर्ट लाया गया था। एनएससी थाना अध्यक्ष ने महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है।

गवाही देने आई थी महिला।

बताया जा रहा है कि महिला किसी मामले में गवाही देने पहुंची थी। गोली लगते ही महिला चिल्लाने लगी। महिला को मौजूद लोग जल्दी से लेकर अस्पताल पहुंचे। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हमलावर की पहचान हुई।

घटना कोर्ट खुलने के कुछ समय बाद ही हुई। मामले में आरोपी की पहचान कर ली गई है। हमलावर की पहचान हिस्ट्रीशीटर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शख्स और महिला के बीच पुरानी दुश्मनी है। इनके बीच पैसे का लेनदेन को लेकर मामला है। हालांकि, हमले के बाद हमलावर कोर्ट से फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। हमलावर अकेले ही कोर्ट पहुंचा था। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

पुलिस की टीम घटना की जांच में जुटी।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें दिख रहा है कि महिला को कुछ लोग लेकर जा रहे हैं. वहीं, महिला दर्द के मारे चिल्लाते हुए नजर आती है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोली चलने की घटना सामने आई है. महिला से अभी कोई बात नहीं हो पाई है. उसे अस्पताल ले जाया गया है. जल्द ही हमले के बारे में उससे पूछताछ की जाएगी।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join