Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Nov 08, 2026 | New Delhi —
Entertainment

ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्य ने फेक खबर के खिलाफ दायर की थी याचिका।

April 20, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
aradhya

महानायक अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल ये मामला में फेक न्यूज से जुड़ा है। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या से जुड़ी अफवाहों से खासा नाराज हुए और उन्होंने कोर्ट का रुख किया है। दरअसल, एक फेक न्यूज मामले में बच्चन परिवार की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की गई है. इस न्यूज में आराध्या की लाइफ स्टाइल और हेल्थ को लेकर गलत जानकारी दी गई थी, जिसके बाद बच्चन परिवार ने इस मामले में एक्शन लेने का फैसला लिया।

11 साल की आराध्या बच्चन पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट।

एक यू ट्यूब चैनल की तरफ से फेक न्यूज दिखाई गई जिसमें आराध्या की हेल्थ को लेकर गलत न्यूज दी गई थी। ऐसे में आराध्या की तरफ से एक याचिका दर्ज की गई है, जिसमें 2 यूट्यूब चैनल और 1 वेबसाइट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।
आराध्य बच्चन की इस याचिका पर 20 अप्रैल को सुनवाई होगी। जस्टिस सी हरिशंकर की एकल जज पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। हालांकि अभी इन खबरों पर ऐश्वर्या व अभिषेक ने ऑफिशियल रूप से रिएक्ट नहीं किया है।

“गलत सूचना प्रसारित करने का मामला है ” – कोर्ट

अदालत ने यूट्यूब चैनल की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता से कहा कि आप सिर्फ जानकारी देने की सुविधा दे रहे हैं और आपको इसकी सच्चाई से कोई मतलब नहीं है।कोर्ट ने चैनल के अधिवक्ता से आगे कहा, क्या आपको इससे फायदा नहीं हो रहा है। क्या आप लोगों को मुफ्त में अपलोड करने दे रहे हैं? कोर्ट ने कहा, ये मानहानि का मामला नहीं है, ये गलत सूचना प्रसारित करने का मामला है। यूट्यूब एक फायदा लेने वाला प्लेटफॉर्म है और अगर आप इससे फायदा ले रहे हैं तो आप पर सामाजिक जिम्मेदारी भी है। कोर्ट ने कहा कि यूट्यूब की जीरो टॉलरेंस नीति में गड़बड़ है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join