Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Fri, Jul 24, 2026 | New Delhi
Entertainment

परिणीति ने तोडी चुप्पी। कहा अपमानजनक लगती हैं ये बाते!!

April 20, 2023 Megha Jain 1 min read
d93c5846 fed7 488e 811c de41acd479f5

बॉलीवुड की रूमर्ड कपल कहे जाने वाले परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपने सो कॉल्ड रिलेशनशिप को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल काफी समय से यह खबर इंटरनेट पर वायरल हो रही थी की राघव और परिणीति एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ही जोड़े को एक साथ कई बार स्पॉट भी किया गया हैं। कभी डिनर डेट पर तो कभी किसी इवेंट पर। ऐसे में अब दोनों के बीच आखिर चल क्या रहा है इस बात का खुलासा खुद पहली बार परिणीति चोपड़ा करती हुई नजर आई हैं। 

दरअसल हाल ही में एक मीडिया ग्रुप को दिए इंटरव्यू में परिणीति खुद अपने इस रिलेशन पर चुप्पी तोड़ती हुई नजर आए हैं। जहां परिणीति यह कहते दिखी है की ‘मीडिया के जरिए मेरी लाइफ पर चर्चा करने और कभी-कभी बहुत ज्यादा पर्सनल होने के कारण लाइन पार करने के बीच एक पतली रेखा है, या अपमानजनक मान लीजिए। 

यदि ऐसा होता है तो मैं स्पष्ट करुंगी कि क्या कोई धारणा बन रही है। यदि ये साफ करना जरूरी नहीं तो मैं बिल्कुल भी नहीं करूंगी.’ हालांकि इस दौरान परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा का नाम तो नहीं लिया है लेकिन उनके बयान से अनुमान लगाया जा सकता है कि वह किस मसले पर बात कर रही हैं। 

बता दे की परिणीति और राघव को लेकर खबर तो यह भी सामने आई थी की दोनों ने चोरी-चुपके सगाई भी रचा ली हैं। जहां परिणीति के रिंग फिंगर में सिल्वर की अंगूठी भी देखी गयी थी। जिसके बाद से फैंस इस बात पर और भी ज्यादा कयास लगाना शुरू कर दिए थे। इतना ही नहीं कयास तो यह भी लगाए जा रहे थे की दोनों जल्द ही शादी भी रचाने वाले हैं। 

जहां कहा जा रहा था की परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी भारत परिणीति की शादी अटेंड करने के लिए ही आई हैं। हालांकि अब इन सारी बातों में कितनी सच्चाई है यह तो अभी तक किसी ने भी स्पष्ट नहीं किया हैं। ऐसे में अब देखना काफी दिलचस्प होने वाला है की आखिर ये दोनों अपने रिश्तें को क्या नाम देते हैं। 

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join