Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Sun, Nov 08, 2026 | New Delhi —
Entertainment

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के कंटेस्टेंट वरुण डागर के साथ दिल्ली पुलिस के बेरहमी।

April 20, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
best dancer

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के कंटेस्टेंट रहे वरुण डागर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , जिसमें पुलिस उन्हें घसीटते हुए ले जा रही है। वरुण डागर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया। वरुण ने वीडियो के साथ कैप्शन में पूरी आपबीती सुनाई है। बताया कि कैसे दिल्ली में कनॉट प्लेस में  पुलिस वालों ने उन्हें धक्का दिया और मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।

इंस्टग्राम पर पोस्ट लिखकर बताई पूरी घटना।

वरुण डागर ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट लिखकर अपने साथ हुआ इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- जब पुलिस मुझे हटाने आई तो उनके साथ बी ब्लॉक की पार्किंग वाले भी आए और और फिर पुलिस से लोग सवाल करने लगे उसी दौरान हाथापाई हुई। इसी बीच, मैं अपना समान पैक कर रहा था तो बी ब्लाक पार्किंग वाला आया और उसने मेरा कालर पकड़ कर खींचा और गालियां देकर बोला चल चल… । उसके बाद उस पार्किंग वाले ने हाथ भी छोड़ा 2 पार्किंग वाले जिसने लास्ट में धक्का दिया और दूसरा वो जो मुझे खींच कर ले जा रहा था ।

कैप्शन में किया जिक्र।

उन्होंने लिखा “फिर एक पुलिस वाले ने मुझे नोचा उसके बाद उसने मेरे बाल पकड़ कर कोहनी और घुसे मारे और पुलिस की गाड़ी तक ऐसे ही लेकर गया । इस दौरान मुझे लगातार हाथ छोड़ा कोहनियां मारी । मैने कहा अंकल जी मैंने क्या किया है? तो बोला पुलिस स्टेशन में बताएंगे तुझे अभी तो कुछ नहीं और पार्किंग वाले ने जो किया वो बहुत गलत किया, उसका कोई हक नहीं था हाथ लगाने का। पर उसने अपना गुस्सा मुझ पर उतारा। अब मुझे करवाई करनी है शायद, पार्किंग वाले ने मुझे गालियां दी हाथ छोड़ा और एक पुलिस वाले ने भी नाम नहीं जानता पर वीडियो में आपको जो दिख रहा है, हाथ छोड़ता हुआ गाड़ी के पास वो ही है।”

लोग दिल्ली पुलिस की कर रहे आलोचना।

इस वीडियो के सामने आते ही अब लोग काफी तेजी से इसे वायरल कर रहे हैं। साथ ही डांसर के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। इंडस्ट्री के कई लोगों ने डांसर का समर्थन किया और यहां तक कि ‘मिर्जापुर’ फेम राजेश तैलंग ने भी वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने ट्वीट किया, “यह एक कलाकार के साथ व्यवहार करने का तरीका नहीं है। दिल्ली का नागरिक होने पर शर्म आ रही है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join