Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 02, 2026 | New Delhi
Politics

निगमकर्मी पर तानी पिस्टल।अभी तक पुलिस ने नही की शिकायत दर्ज!!

April 17, 2023 Megha Jain 1 min read
6c122ca3 302b 4f44 b384 ce387b68a33e

इंदौर में कचरा लेने आए निगमकर्मी की कॉलोनी में रहने महेश पटेल से बहस हो गई।फिर क्या था देखा ये व्यक्ति इतना गुस्सा हो गया की निगमकर्मी पर पिस्टल तान दी।

निगमकर्मी का पटेल की पत्नी से गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच महेश पटेल वहां रिवाल्वर लेकर पहुंच गया। उसने अपशब्द कहते हुए निगमकर्मी पर रिवाल्वर तान दी। इसके बाद निगमकर्मी वहां से निकल गए।

कचरा मिक्स करने से रोकने पर हुए विवाद में रहवासी ने निगमकर्मी पर रिवाल्वर तान दी। घबराए निगमकर्मियों को मौके से भागना पड़ा। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने के बावजूद न पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई की न निगम ने शिकायत करना जरूरी समझा। बताया जा रहा है कि रिवाल्वर दिखाने वाला पूर्व विधायक का रिश्तेदार है। इसी के चलते मामले में कोई शिकायत नहीं हुई।

घटना स्कीम 103 के मंगल विहार कालोनी की है। पेट्रोल पंप संचालक महेश पटेल के घर कचरा कलेक्शन गाड़ी पहुंची थी। निगमकर्मी का पटेल की पत्नी से गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच महेश पटेल वहां रिवाल्वर लेकर पहुंच गया। उसने अपशब्द कहते हुए निगमकर्मी पर रिवाल्वर तान दी। इसके बाद निगमकर्मी वहां से निकल गए। मामले की जानकारी निगम के अधिकारियों और स्थानीय पार्षद तक भी पहुंची। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच समझोता हो गया है। पटेल पूर्व विधायक मनोज पटेल का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
इसके पहले भी हो चुकी है घटना

गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करने की बात को लेकर निगमकर्मियों से विवाद की घटना इसके पहले भी हो चुकी है। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन काम में लगे कर्मचारियों का कहना है कि कई इलाकों में लोग गीला और सूखा कचरा अलग-अलग नहीं करते हुए मिक्स कर देते हैं। हम इस बारे में कई बार समझाइश देते हैं लेकिन लोग नहीं मानते। जब हम उन्हें गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने को कहते हैं तो वे विवाद करने लगते हैं। हमेें अधिकारियों से स्पष्ट निर्देश हैं कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग ही लेना है। कई बार तो हमें खुद ही कचरा अलग-अलग करना पड़ता है।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join