Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Oct 22, 2026 | New Delhi —
Politics

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी के चाचा गिरफ्तार।

April 16, 2023 • Rupali Parihar• 1 min read
andhra

सीबीआई ने रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के चाचा वाई एस भास्कर रेड्डी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पूर्व सांसद विवेकानंद रेड्डी की हत्या के मामले में हुई है। वाईएस भास्कर रेड्डी के खिलाफ धारा 120 बी साजिश, 302 हत्या, 201 सबूतों से छेड़छाड़ के तहत मामला दर्ज किया गया है। विवेकानंद रेड्डी आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के भाई और आंध्र प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी के चाचा हैं।

एसआईटी ने पहले इस मामले की जांच की और जुलाई 2020 में इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, विवेकानंद रेड्डी, काडप्पा लोकसभा सीट से अपने या जगन मोहन रेड्डी की बहन शर्मिला या जगन की मां वाईएस विजयम्मा के लिए टिकट मांग रहे थे।

विवेकानंद रेड्डी की उनके निवास पर की थी हत्या।

राज्य विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले 15 मार्च, 2019 की रात पुलिवेंदुला में विवेकानंद रेड्डी की उनके निवास पर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जांच के लिए राज्य सरकार ने एसआईटी की गठन की। इसके बाद केस को सीबीआई को सौंप दी गई। सीबीआई के आरोप पत्र के अनुसार, विवेकानंद रेड्डी कडप्पा लोकसभा से निवर्तमान अविनाश रेड्डी के बजाय कथित रूप से अपने या वाई एस शर्मिला (मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन) या वाई एस विजयम्मा (जगन मोहन रेड्डी की मां) के लिए संसदीय चुनाव का टिकट मांग रहे थे।

2020 में सीबीआई को सौपी थी जाँच।

15 मार्च साल 2019 की रात को उनके आवास पर उनकी हत्या कर दी गई थी उनका आवास पुलिवेंदुला में था. इस मामले की जांच पहले स्पेशन इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के पास थी लेकिन 2020 में इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई. वाई एस विवेकानंद रेड्डी की हत्या राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्तों पहले ही की गई थी।

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join