Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 02, 2026 | New Delhi
Politics

दिल्ली के मुख्यमंत्री की बड़ी मुश्किलें। गोवा पुलिस ने भेजा समन!

April 14, 2023 Megha Jain 1 min read
arvind

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। स्पा गोवा पुलिस ने केजरीवाल को समन भेज दिया
27 अप्रैल को पेश होने को भी कहा गया है

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को गोवा पुलिस (Goa Police) ने समन जारी किया है। बीते साल गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध रूप से पोस्टर चिपकाने के मामले में यह समन जारी किया गया है। गोवा में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के एक मामले में पेरनेम पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल को 27 अप्रैल को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया है। फिलहाल इस समन पर अभी तक केजरीवाल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 (ए) के तहत, यदि उचित’ शिकायत या संदेह है कि व्यक्ति ने अपराध किया है तो पुलिस उसे पूछताछ के लिए बुला सकती है . केजरीवाल को जारी किए गए नोटिस में गोवा पुलिस ने कहा, संपत्ति के विरूपण के एक मामले की जांच के दौरान, यह पता चला है कि मौजूदा जांच के संबंध में तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी लेने के लिए आपसे पूछताछ करने का उचित आधार है.’’ नोटिस के मुताबिक केजरीवाल को 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे पेरनेम थाने में पेश होने के लिए कहा गया है. आप ने भाजपा शासित राज्य में 2022 के विधानसभा चुनाव में दो सीटें जीती थीं.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join