Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 02, 2026 | New Delhi
Politics

चुनावी दोर मैं दौरे शुरू!!अखिलेश भी मध्यप्रदेश में कर रहे चुनाव का आगाज!!

April 14, 2023 Megha Jain 1 min read
chunav

मध्य प्रदेश में चुनावी साल में समाजवादी पार्टी भी एक्टिव हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज से दो दिन के मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। अखिलेश यादव आज इंदौर से खरगोन जिले के गांव बोराबा जाएंगे। जो मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे सुभाष यादव का ग्रह ग्राम है। जहां वे उनके दोनों बेटे अरुण यादव और सचिन यावद से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा अखिलेश महू भी जाएंगे

समाजवादी पार्टी के नेता और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को इंदौर में मीडिया से रूबरू हुए। उन्‍होंने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि समय के साथ कांग्रेस खत्‍म हो गई, भाजपा भी हो जाएगी। देश में विपक्षी गठबंधन के प्रयास जारी हैं।

इंदौर प्रेस क्‍लब में मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि देश में विपक्षी गठबंधन बने उसके प्रयास जारी हैं। इसके लिए विभिन्न मुख्यमंत्री मिलकर जुटे हुए हैं।

सवालों के जवाब में उन्‍होंने कहा कि आगे राहुल गांधी की क्या भूमिका होगी ये कांग्रेस को तय करना है। कांग्रेस बड़ी पार्टी है। हम सलाह नहीं दे सकते।

अखिलेश ने कहा कि ईडी और सीबीआई पर भाजपा वही रास्ता अपना रही जो कांग्रेस ने अपनाया था। कांग्रेस खत्म हुई। भाजपा भी हो जाएगी।

उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश भेदभाव नहीं करता, जो भी आता है अपना लेते हैं। इसलिए पड़ोसी प्रदेश के मुख्यमंत्री उप्र आते हैं क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री बनना होता है।

यादव ने कहा कि एनकाउंटर में धर्म और जाति देखी जा रही है। हम किसी अपराधी का पक्ष नहीं ले रहे हैं सवाल उठा रहे हैं कि फर्जी एनकाउंटर न हो। मुरैना के लड़के का जो अग्निवीर भर्ती में आया उसे पुलिस ने मार दिया। यादव के अनुसार कोर्ट ऐसे एनकाउंटर में अधिकारियों पर एफआईआर का आदेश दे चुकी है।

अखिलेश बोले योगीजी कहते हैं चुनाव विकास से नहीं जीते जाते। उन्‍होंने अपने कार्यकाल के एक्सप्रेस वे और मेट्रो का उदाहरण देते हुए कहा कि योगीजी गोरखपुर और पीएम के क्षेत्र में भी मेट्रो नहीं ले जा सके। सपा ने लखनऊ तक मेट्रो चलाई वहां से आगे नहीं बढ़ा सके।

इंदौर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि देश में बदलाव हो, ऐसा होना चाहिए क्योंकि जनता बदलाव चाहती है, कल बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर महू जा रहा हूं, जब भाजपा सत्ता में रहेगी संविधान को खतरा रहेगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी भी महू पहुंचेंगे।

230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा

बता दें कि साल के आखिर में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है, बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी इस बार प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। पिछले चुनाव में भी पार्टी ने लगभग सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। एक सीट पर पार्टी को जीत भी मिली थी, जबकि कई सीटों पर पार्टी दूसरे और तीसरे नंबर पर रही थी। ऐसे में अखिलेश यादव ने अभी से एमपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join