Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jun 25, 2026 | New Delhi
Entertainment

शादी की पहली सालगिरह पर रणबीर ने कहा ” मैं आलिया का अच्छा हसबैंड नही हूं “

April 14, 2023 Rupali Parihar 1 min read
ranbir

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पिछले साल 14 अपैल को शादी की थी और आज ये कपल अपनी पहली वेडिंग एनीवर्सरी सेलिब्रेट कर रहा है। आज आलिया और रणबीर की शादी को पूरे एक साल हो गए हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू में इस कपल से सवाल किया गया कि आखिर शादी के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आए हैं। रणबीर ने कहा कि हालांकि वह एक ग्रेट पति नहीं थे लेकिन उन्हें बेहतर बनने की इच्छा थी. उन्होंने कहा कि वह ‘राइट ट्रैक’ पर हैं।

‘मैं एक अच्छा पति नहीं हूं’

वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर रणबीर कपूर ने अपने रिश्ते को लेकर एक बात कहीं थी. इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने बताया था कि वे एक हसबैंड के तौर पर खुद को ग्रेट नहीं थे, लेकिन उन्हें बेहतरीन बनने की इच्छा थी. रणबीर ने आगे कहा कि अब वह राइट ट्रैक पर हैं।

बेहतर पति बनने की पूरी कोशिश।

आगे रणबीर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह एक ग्रेट बेटे, एक ग्रेट पति या एक भाई हैं, लेकिन उनका मानना है कि उनके पास बेहतर बनने की इच्छा है और यह बात वह जानते हैं यह और भी अच्छा है। वह सही रास्ते पर हैं, यानी रणबीर खुद को एक बेहतर पति बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और वह यह कोशिश आगे ऐसे ही करते रहेंगे क्योंकि यह उनकी अहम जिम्मेदारी है।

आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को की थी शादी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने रिलेशनशिप को कुछ सालों तक काफी प्राइवेट रखा था. हालांकि शादी करने से पहले उन्हें अक्सर फैमिली फंक्शंस और पब्लिक इवेंट्स में एक साथ स्पॉट किया जाता था. कपल ने 14 अप्रैल 2022 को अपने मुंबई के घर वास्तु में एक इंटीमेट वेडिंग की थी. उनकी शादी में क्लोज फ्रेंड्स जैसे फिल्ममेकर करण जौहर और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे. अपनी शादी के कुछ महीनों बाद ही आलिया ने 6 नवंबर 2022 को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी बेटी के जन्म की अनाउंसमेंट की थी.

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join