Breaking
Latest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain TimesLatest: Adani Power’s Bold Move into Nuclear EnergyAutomotive Sales Cool Off in April 2026, Marking a Return to NormalIndia’s Economy in April 2026: Holding Steady in Uncertain Times
Thu, Jul 02, 2026 | New Delhi
Politics

वांटेड गैंगस्टर अतीक के बेटे असद को यूपी पुलिस ने मार गिराया!

April 13, 2023 Megha Jain 1 min read
asad

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में 18 दिन बीतने के बाद भी यूपी पुलिस के हाथ खाली हैं। लगातार शूटरों की तलाश की जा रही है, लेकिन यूपी पुलिस ने अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाते हुए मोस्ट वांटेड गैंगस्टर के बेटे को आखिर मार गिराया।

उमेश पाल मर्डर केस में वांटेड गैंगस्टर अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद को यूपी पुलिस ने मार गिराया। एनकाउंटर झांसी में STF ने किया। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का ईनाम था। पुलिस के मुताबिक, इनके पास विदेशी हथियार भी मिले हैं।24 फरवरी को उमेश पाल के मर्डर के बाद ही ये फरार थे। STF लगातार इन्हें ट्रेस कर रही थी और झांसी में इनकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने इन्हें मार गिराया।एनकाउंटर झांसी में STF ने किया। दोनों पर 5 लाख रुपए का ईनाम था।

इस एनकाउंटर के संबंध में यूपी पुलिस ने जानकारी दी कि असद पुत्र अतीक अहमद और गुलाम पुत्र मकसूदन, दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे. इन दोनों ने आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था. झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ में मारे गए गए. दोनों के पास से विदेशी कई हथियार बरामद किए गए है.

 उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में फ़रार माफ़िया अतीक़ अतीक (Atiq Ahmed) के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम को यूपी एसटीएफ (UP STF) ने एनकाउंटर में मार गिराया. दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था. इनका एनकांउटर झांसी (Jhansi) में किया गया. एसटीएफ के दावा है कि इनके पास से विदेशी हथियार बरामद हुए हैं.

इधर अतीक की सुनवाई, उधर एनकाउंटर हुआ
एनकाउंटर की खबर उस वक्त सामने आई, जब प्रयागराज कोर्ट में अतीक अहमद की रिमांड पर सुनवाई चल रही थी। अतीक अहमद को मंगलवार को साबरमती की जेल से प्रयागराज कोर्ट लाया गया था। उसके भाई अशरफ को भी कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस को दोनों से उमेश पाल मर्डर केस में पूछताछ करनी है। उसके पास 200 सवालों की लिस्ट है।

अतीक ने पत्नी से कहा था- बेटे ने शेरों वाला काम किया है
उमेश पाल मर्डर में असद का नाम और CCTV फुटेज सामने आने के बाद शाइस्ता ने अतीक अहमद से नाराजगी जाहिर की थी। रोते हुए कहा था कि असद अभी बच्चा है। उसे इस मामले में नहीं लाना चाहिए था। यह सुनने के बाद माफिया डॉन अतीक अहमद नाराज हो गया था। फोन पर डांटकर उसने शाइस्ता परवीन से कहा था, ‘असद शेर का बच्चा है। उसने शेरों वाला काम किया है। आज उसकी वजह से ही मैं 18 साल बाद चैन की नींद सोया हूं। उमेश के चलते मेरी नींद हराम हो गई थी। अब तुम बेवजह बात करके मेरा मूड न खराब करो। सब मैनेज हो जाएगा।’

उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने रिमांड पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। दोनों को नैनी जेल से एक ही प्रिजन वैन से प्रयागराज CJM कोर्ट लाया गया। इस दौरान अतीक अहमद ने अपने वकील से अलग मुलाकात की इजाजत मांगी

सीएम योगी की प्रतिक्रिया
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी एसटीएफ की सराहना की है. वहीं प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री को दी है. हालांकि इस एनकाउंटर के बाद कानून व्यवस्था को लेकर बैठक बुलाई गई है. इस पूरे मामले मुख्यमंत्री के सामने रिपोर्ट रखी गई है. गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अशद फरार चल रहा था. 

Home
Google_News_icon
Google News
Loan
Facebook
Join